Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Sep-2026

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में मिले कीड़े एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने प्रोटीन पाउडर के नए खुले जार में छोटे-छोटे कीड़े मिलने का दावा किया है। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। बिपाशा ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए मामले में दखल देने की अपील की। उन्होंने लिखा कि तुकाराम मुंढे ही उनकी एकमात्र उम्मीद हैं ताकि लोगों को खराब या मिलावटी सामान न मिले। वीडियो में बिपाशा ने अपनी उंगली पर एक छोटा कीड़ा दिखाते हुए कहा कि नए खोले गए आइसोप्योर के डिब्बे में ऐसे कई छोटे-छोटे कीड़े हैं। शरत सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की होगी सर्जरी वेटरन एक्टर शरत सक्सेना की मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन की सर्जरी होने वाली है। एक्टर ने बुधवार को अस्पताल से अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। सर्जरी से पहले उन्होंने स्टैंडिंग MRI कराया और मशीन के सामने खड़े होकर तस्वीरें भी पोस्ट कीं। शरत ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह MRI लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले कराया गया है। इस गंभीर प्रक्रिया के बावजूद वह सकारात्मक नजर आए और उम्मीद जताई कि सर्जरी के बाद वह दोबारा ठीक से चल सकेंगे और काम कर सकेंगे। मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त ने मांगी माफी मराठी बोलने से इनकार करने के बयान को लेकर विवादों में आए एक्टर संजय दत्त ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से फोन पर माफी मांगी है। मामला ठाणे में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम का है जहां संजय दत्त से मराठी में बात करने के लिए कहा गया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि छह साल जेल में रहने के बावजूद वह मराठी नहीं सीख सके। विवाद बढ़ने के बाद संजय ने मंत्री को फोन किया और मराठी में बातचीत की शुरुआत जय महाराष्ट्र कहकर की। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में उनकी बात मजाक में कही गई थी। अगर किसी की भावना आहत हुई या गलत संदेश गया तो वह माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मुंबईकर है और महाराष्ट्र ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। क्या शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना? कॉमेडियन समय रैना का नाम इन दिनों कॉमेडियन शेरोन वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। शेरोन वर्मा इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं और हाल ही में सीजन 2 के एक एपिसोड में पेनलिस्ट बनीं। दावा किया जा रहा है कि एपिसोड की शूटिंग खत्म होने के बाद भी समय रैना काफी देर तक शेरोन से बातचीत करते रहे जिसके बाद दोनों के लिंकअप की खबरें तेज हो गईं। अब समय रैना ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है। डेटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंटरनेट अपना काम कर रहा है। इससे पहले समय का नाम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। मूवी रिव्यू: हैवान में अक्षय-सैफ की टक्कर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। फिल्म की कहानी में एक नेत्रहीन किरदार है जिसकी आंखें दुनिया नहीं देख सकतीं लेकिन उसके कान नाक और दिमाग बेहद तेज हैं। वहीं अक्षय कुमार खूंखार परशुराम के किरदार में नजर आते हैं जो बदले की आग में जल रहा है। फिल्म में आंखों से ज्यादा दिमाग का खेल देखने को मिलता है। प्रियदर्शन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है हालांकि कहानी और प्रस्तुति में कुछ कमियां भी नजर आती हैं।