Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Sep-2026

परंपरा के नाम पर जमकर बरसे पत्थर 1300 से अधिक घायल 8 की हालत गंभीर शिकायतों पर कलेक्टर सख्त पशु चिकित्सक पर कार्रवाई तो कॉलेज प्राचार्य को नोटिस सोनपुर मल्टी में चोरों का धावा कारों से साउंड सिस्टम-बैटरियां पार मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन हड़ताल की चेतावनी गणेश उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट डीजे पर रात 10 बजे बाद रोक पांढुर्णा में विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले में इस वर्ष पत्थरबाजी के दौरान 1321 लोग घायल हुए जिनमें आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दोपहर 11 बजे से 22 से अधिक एंबुलेंस लगातार दौड़ती रहीं और दिनभर जिला मुख्यालय एंबुलेंस के सायरन से गूंजता रहा। वही पांढुर्णा पक्ष द्वारा इस बार झंडा काटा गया पांढुर्णा-सावरगांव के बीच जाम नदी क्षेत्र में आयोजित मेले में सुरक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार वशिष्ठ तथा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार की निगरानी में 700 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। भीड़ और संवेदनशील क्षेत्रों पर तीन ड्रोन तथा 10 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सात चिकित्सा शिविर 25 एंबुलेंस और करीब 350 डॉक्टर एवं चिकित्सकीय अमला तैनात रहा। गंभीर घायलों में सचिन हाटेकर प्रीतम योगेश राउत संजय धारपुरे नितिन भादे सचिन नासरे कैलाश नंदू साहू राजू कामडे और जीवन सलामे शामिल हैं। कई घायलों के पैर सिर सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सुसरई में आयोजित जन विश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए। पशु चिकित्सक के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने और पशुओं का ठीक से इलाज नहीं करने की शिकायत पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं पीजी कॉलेज के छात्र की लंबित छात्रवृत्ति और दो वर्षों से कम राशि मिलने की शिकायत पर कॉलेज प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। भैंसादंड में रास्ते के विवाद को लेकर पटवारी तथा उभेगांव में नल कनेक्शन का काम रुकने की शिकायत पर संबंधित इंजीनियर को भी नोटिस जारी किया गया। शिविर में करीब 400 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शहर के सोनपुर मल्टी में अज्ञात चोरों ने रात के समय कई वाहनों को निशाना बनाते हुए बैटरी और साउंड सिस्टम चोरी कर लिया। सुबह वाहन मालिकों ने अपनी कारों की जांच की तो सामान गायब मिला। इसके अलावा एक ऑटो और चाबी बनाने वाली मशीन चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरी से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। चोरी की वास्तविक संख्या और नुकसान का आकलन पुलिस जांच के बाद सामने आएगा। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कर्मचारियों ने स्टेट बैंक के सामने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पीएलआई योजना वापस लेने अथवा स्थगित करने और यूनियनों से वार्ता कर योजना में संशोधन की मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें वर्ष 2024 से लंबित हैं लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिले हैं। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर तीन दिन की हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गणेश उत्सव समितियों और डीजे संचालकों को प्रतिमा स्थापना व विसर्जन के लिए अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया। पीओपी की जगह मिट्टी की इको-फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित करने की अपील की गई। डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखने और रात 10 बजे बाद डीजे व लाउडस्पीकर नहीं बजाने के निर्देश दिए गए। कैडर रिव्यू की मांग पर पटवारियों ने बंद किया फॉर्मर आईडी का काम मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों ने फॉर्मर आईडी बनाने का काम बंद कर दिया है। पटवारियों ने कलेक्टर एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर पोर्टल की तकनीकी खामियों और कैडर रिव्यू की मांग उठाई। उनका कहना है कि पोर्टल पर किसानों की जानकारी में त्रुटियां हैं कई नाम गायब हैं और आधार-मोबाइल संबंधी समस्याओं के कारण आईडी बनाने में परेशानी आ रही है। पटवारियों ने समस्याओं का निराकरण होने तक फॉर्मर आईडी का काम नहीं करने की बात कही है। खदान में दो महिला कर्मचारी बेहोश सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल परासिया के उमरेठ थाना क्षेत्र की बिरला कॉरपोरेशन की सियालघोघरी निजी भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार दोपहर काम के दौरान दो महिला कर्मचारियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां और चक्कर आने के बाद सीमा युवनाती (32) और रूपा उइके (24) निवासी मंगली बाजार चांदामेटा बेहोश हो गईं। दोनों को खदान प्रबंधन ने उपचार के लिए परासिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं से खदान के गर्म सेक्शन में जोखिमपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही खान सुरक्षा उपनिदेशक ने खदान का निरीक्षण किया था। घटना के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गुरले सजाकर बच्चों ने जीवंत की ताना पोला की परंपरा पोला के दूसरे दिन मनाया जाने वाला पारंपरिक ताना पोला पर्व पोपलीवाड़ा के राम मंदिर गणेश चौक पर उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक रूप से सजे मिट्टी के बैल (गुरले) प्रस्तुत किए। कालभैरव मंदिर तक दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार के साथ सुंदर बैल सजाने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना रहा। ताना पोला समिति पोपलीवाड़ा परिवार एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ। गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट बाजारों में बढ़ाई गश्त गणेशोत्सव और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीएसपी अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में गश्त और चेकिंग बढ़ाते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर निगम के साथ मिलकर पार्किंग ऑटो स्टैंड और प्रमुख बाजारों में व्यवस्था बनाई जा रही है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 14 घरों में मिला लार्वा शहर के वार्ड क्रमांक 29 पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड में डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमों ने 164 घरों का सर्वे किया। जांच के दौरान 14 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया जिसे टीमों ने मौके पर नष्ट किया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों में कूलर टंकियों टायर और अन्य पानी के कंटेनरों की हर सप्ताह जांच कर सफाई करने की अपील की है