Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Sep-2026

विकासखंड देवाल के देवसारी गांव के सोडिंग लगा त्रिकोट के रोयाणा तोक के ग्रामीणों के लिए बरसात का मौसम तो मानो मुसीबत बनकर ही आता है बरसात के महीनों में भारी बारिश के बीच ग्रामीण डर के साये में रात गुजारने को मजबूर रहते हैं क्योंकि इस तोक की आबादी और आवासीय मकानों को जहां पिंडर नदी के तट से हो रहे भूस्खलन से खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं गांव के पीछे पहाड़ी से बरसता पानी घरों के नीचे से निकल रहा हैं जिससे आवासीय मकाने धंस रही हैं। गांव के कई घरों में धंसाव के कारण गहरी दरारें तक आयी है वहीं नदी तट की ओर से हो रहे भूस्खलन से गांव के पैदल रास्तेकृषि भूमि का कटाव होने के साथ ही मोबाइल टावर और आवासीय मकानों को भी खतरा बना हुआ हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एक अहम प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर आगामी एक महीने तक राज्य में चलने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी। ​ सीएम धामी ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक पूरी तरह से जेम पैक्ड यानी खचाखच भरी और बेहद सकारात्मक रही। ​मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर अगले एक महीने तक राज्य में सेवा संकल्प और नवाचार अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इन कार्यक्रमों को उत्तराखंड में भी बहुत ही संरचित और प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक यमुनोत्री में 698332 गंगोत्री में 779684 केदारनाथ में 1490513 बद्रीनाथ में 1717923 और हेमकुंड साहिब में 315261 श्रद्धालुओं सहित कुल 5001713 दर्शनार्थियों ने इन धामों में दर्शन लाभ प्राप्त किया है और यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। ​इसके साथ ही हनुमान अंश के महत्व को देखते हुए और नीम करोली बाबा के कैंची धाम स्थित भव्य आश्रम ककड़ी घाट ऋषिकेश तथा उत्तराखंड में अन्य स्थानों पर उनके निवास स्थलों और महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़कर एक नया दर्शन सर्किट बनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी चर्चा की है विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूरी भूषण ने राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के वार्ड संख्या 01 ग्रास्टनगंज वार्ड संख्या 02 कुम्भीचौड़ एवं वार्ड संख्या 03 सनेह-लालपानी में विभिन्न मोटर मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों पर कुल 2.64 किलोमीटर लंबाई में इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए ₹135.18 लाख की स्वीकृत लागत निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के पहले दिन कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक तिलक राज बेहड़ भी विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया। नामांकन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। दुनिया भर में डिजिटल ऑनलाइन वर्ल्ड पर गहराते साइबर अटैक पर एक विशेष मंच यूपीईएस ने तैयार किया है। इसमें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेसिक्स में देशभर से शोधकर्ताओं साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स इंडस्ट्री प्रैक्टिशनर्स व छात्रों को एक साथ लाकर संवाद का एक मंच तैयार किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्यपाल व पूर्व सेवानिवृत्ति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी शामिल हुए। यूपीईएस की ओर से किए जा रहे इस दो दिवसीय संवाद सेमिनार के बारे में बताते हुए उत्तराखंड राज्यपाल ने कहा कि यह एक आज के समय का बहुत महत्वपूर्ण विषय है।