Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Sep-2026

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत यात्री परिवहन विज़न समिट-2026 के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इसी महीने 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का मंगल आरंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों को सुगम सरल सुरक्षित आधुनिक और भरोसेमंद बस सेवा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है और इस लक्ष्य की पूर्ति में हम 25 सितम्बर से नया कदम बढ़ाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का रोड़ नेटवर्क है। यहां 15 हजार से अधिक बसें चलाने का स्कोप है। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 6 एक्सप्रेस-वे बनेंगे। पीथमपुर से मुंबई तक आठ लेन एक्सप्रेस-वे तैयार है। उन्होंने कहा कि सागर में अपराधी का एनकाउंटर हुआ है कल अपराधियों के मकान भी तोड़े गए। डॉ. यादव ने वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का प्रभाव बढ़ने और आर्थिक विकास दर 7.8% रहने की बात भी कही। वहीं खंडेलवाल ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान सेवा गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों से देश व मध्यप्रदेश में हुए बदलावों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। पांढुर्णा के युवक ने कुल्हाड़ी से झंडा काटा पांढुर्णा में शुक्रवार को गोटमार मेले में झंडे पर कब्जे के लिए पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। मेले में कुल 1321 लोग घायल हुए। इनमें 8 की हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया गया। शाम को पांढुर्णा पक्ष के युवक ने कुल्हाड़ी से जाम नदी के बीच लगा पलाश का झंडा काट दिया। झंडा चंडी माता मंदिर पहुंचने के साथ ही खेल का समापन हो गया। झंडा काटने के दौरान 3 युवक टिन के नीचे दब गए। उन पर भी पत्थर बरसाए गए। इसका वीडियो सामने आया है। एक अन्य वीडियो में युवक गमछे से गोफन बनाकर पत्थर मारता नजर आया। छात्रों की गूंज- IDA को ₹10 लाख जमा करेगी कांग्रेस इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम स्थल के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को 10 लाख 8 हजार एक सौ 75 रुपए जमा करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पहले ही इस मैदान के लिए आवेदन कर चुकी है। अगर अनुमति मिलती है तो कांग्रेस अपने कार्यक्रम के लिए इस आयोजन स्थल को भारत जोड़ो मैदान नाम देगी। भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी भोपाल में अज्ञात चोरों ने ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के घर में सेंध लगा दी। चोर 3 लाख के जेवर समेत कुल 10 लाख का माल उड़ा ले गए। वारदात के वक्त एसीपी दुबे ड्यूटी पर थे जबकि परिजन उज्जैन गए थे।मामला कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में गुरुवार रात का है। एसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। फिर पूरे मकान की तलाशी ली। इसके बाद अलमारी से करीब 3 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। लंपी वायरस से 4 दिन में 23 गोवंश की मौत ग्वालियर में लंपी स्किन डिजीज (LSD) गोवंश के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। सड़कों और चौराहों पर लंपी से संक्रमित गायें खुले में घूमती और कई जगह तड़पती दिख रही हैं।नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि संक्रमित पशुओं को रेस्क्यू कर आइसोलेशन सेंटर तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। पिछले चार दिनों में लंपी से संक्रमित 23 गोवंश की मौत हो चुकी है।इनमें ग्राम रतवाई स्थित आइसोलेशन सेंटर में इलाज के लिए भर्ती गायें भी शामिल हैं। गुरुवार को भी दो गंभीर गायों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भोपाल-खंडवा टीकमगढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश तीन दिन के ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। इसके चलते शुक्रवार को भोपाल-विदिशा दमोह टीकमगढ़ और खंडवा में तेज बारिश हुई। दमोह में निचले इलाकों में पानी भी भर गया। उधर मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 12 जिले- सतना रीवा मऊगंज सीधी मैहर शहडोल डिंडौरी अनूपपुर मंडला बालाघाट सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल से इंदौर नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में भी बारिश का अनुमान है।