Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Sep-2026

करोड़ों की सीवर योजना कबाड़ में पाइप भी कबाड़ी उठा ले गए ​नेशनल लोक अदालत में 1942 प्रकरणों का निपटारा 11.27 करोड़ से अधिक के अवॉर्ड पारित महापौर ने निगम को दी दो वाहनों की सौगात बढ़ेगी नगर सेवा की रफ्तार भाजपा संगठन को मजबूत करने पर मंथन जिलाध्यक्ष के निवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय अवकाश की तारीखें बदलने की मांग शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन ​शहर को सीवर सुविधा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर शुरू की गई सीवर योजना अब अपनी बदहाली के कारण सवालों के घेरे में है। योजना के तहत जहां सीवर लाइन बिछाने में तकनीकी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं वहीं कई स्थानों पर नालियों में डाले गए पाइप लोगों के लिए परेशानी बन गए। हालात इतने बिगड़े कि परेशान रहवासियों को खुद नालियों से पाइप निकालने पड़े। अब सड़क किनारे पड़े यही पाइप कबाड़ी बीनकर ले जा रहे हैं और कबाड़ में बेच रहे हैं। यानी शहर की सुविधा के लिए खरीदा गया योजना का सामान अब कबाड़ में तब्दील होता नजर आ रहा है।​लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा सीवर लाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर छोटी नालियों के भीतर ही पाइप डाल दिए गए। इससे नालियों का बहाव प्रभावित होने के साथ सफाई का रास्ता भी बाधित हो गया। बारिश के दिनों में नालियां जाम होने और गंदा पानी सड़कों व घरों तक पहुंचने की शिकायतें सामने आती रही हैं। निगम अमले के लिए भी इन नालियों की सफाई करना मुश्किल हो गया। आखिरकार कुछ रहवासियों ने परेशान होकर नालियों में फंसे पाइप खुद ही निकालकर सड़क किनारे रख दिए। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितंबर को जिला न्यायालय छिंदवाड़ा सहित तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार के नेतृत्व में आयोजित लोक अदालत में आपसी सुलह और सहमति के आधार पर कुल 1942 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें लंबित प्रकरणों के साथ प्रिलिटिगेशन मामलों का भी निपटारा हुआ और कुल 11 करोड़ 27 लाख 60 हजार 667 रुपये के अवॉर्ड पारित किए गए। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना चेक बाउंस विद्युत अधिनियम सिविल एवं दांडिक मामलों के साथ पारिवारिक विवाद यातायात चालान बैंक वसूली जलकर और विद्युत विभाग से जुड़े मामलों का निराकरण किया गया। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम के बेड़े में दो नए हैवी वाहन शामिल किए गए हैं। महापौर विक्रम अहके ने विधिवत पूजन-अर्चन कर दोनों वाहनों को नगर सेवा के लिए समर्पित किया। निगम अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों का उपयोग स्वच्छता जल व्यवस्था सड़क-नाली वर्षा जल निकासी आपदा प्रबंधन सहित जरूरत के अन्य कार्यों में किया जाएगा। नए वाहनों की उपलब्धता से मैदानी कार्यों में तेजी आने के साथ आपात परिस्थितियों में भी तत्काल कार्रवाई में मदद मिलेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पहुंचकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार एवं प्रदेश मंत्री जगदीश का स्वागत किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ बावरिया सिवनी जिला प्रभारी मनोज चौरे सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने स्थानीय अवकाश की घोषित तारीखों में संशोधन की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने बताया कि 25 सितंबर 19 अक्टूबर और 10 नवंबर को घोषित अवकाश का विद्यार्थियों व शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। संघ ने 25 सितंबर के स्थान पर 10 अक्टूबर 19 अक्टूबर के स्थान पर 11 नवंबर और 10 नवंबर के स्थान पर 21 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। सिविल अस्पताल हर्रई की ब्लड स्टोरेज यूनिट में समय पर रक्त उपलब्ध होने से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित 13 वर्षीय सावित्री कांवरे को उपचार मिल सका। 10 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। सावित्री को ए पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ने पर समान रक्त समूह का डोनर नहीं मिलने से अस्पताल के वार्डबॉय धर्मेंद्र वमनेले ने आगे आकर रक्तदान किया। इसके बाद 12 सितंबर को नर्सिंग ऑफिसर शांति सोनवंशी ने बच्ची को रक्त चढ़ाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तत्परता से समय पर उपचार मिलने पर परिजनों को राहत मिली।3 परासिया सियालघोघरी निजी कोयला खदान में 11 सितंबर को दो महिला श्रमिकों के बेहोश होने के मामले में राष्ट्रीय कोयला खदान मजदूर संघ (इंटक) ने शनिवार को उमरेठ थाने में ज्ञापन सौंपा। इंटक के अनुसार खदान के डब्ल्यू-11 सेक्शन में कम हवा और अत्यधिक गर्मी के कारण सीमा इवनाती (32) और ज्योति (24) की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगठन ने खदान प्रबंधन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और उत्पादन को श्रमिकों की सुरक्षा से ऊपर रखने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। इंटक ने यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह चौधरी और एचआर अमित कुमार पाण्डे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।