Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Sep-2026

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड में संविदा प्रबंध संचालक की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि वर्ष 1985-86 में सचिव वर्ग-द से सेवा शुरू करने वाले महेंद्र सिंह सवन्नी जून 2024 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी संविदा प्रबंध संचालक के पद पर बने हुए हैं। कर्मचारियों का दावा है कि पिछले वर्षों में कई कृषि मंत्री और प्रबंध संचालक बदले लेकिन सवन्नी पद पर कायम रहे। कर्मचारियों ने उनकी संविदा नियुक्ति और पदस्थापना पर सवाल उठाते हुए कृषि मंत्री को सामूहिक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और दूरदराज तबादले की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि नियुक्ति निरस्त कर योग्य अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने पर मंडी बोर्ड में आंदोलन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने खेल अधोसंरचना मजबूत करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत उन्हें बेहतर प्रशिक्षण संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की है। बस्तर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विश्वविद्यालय के सभागार में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साइबर ठग डर भय और लालच का फायदा उठाकर लोगों से लगातार ठगी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर वर्ग के बीच पहुंचकर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस के इस आयोजन को सामाजिक सरोकार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में 18 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब भूपेश बघेल गरीबों और जरूरतमंदों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि जिन्हें जनहित जनकल्याण और विकास के आंकड़ों की जानकारी नहीं है वे प्रधानमंत्री आवास को लेकर बहस नहीं कर सकते। उन्होंने भूपेश बघेल के बयानों को जनता को गुमराह करने वाला बताया। जाजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में कोयला चोरी की कोशिश के दौरान 14 वर्षीय किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर करीब 80 प्रतिशत झुलस गया। गंभीर हालत में उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया है। हादसे ने कोयला चोरी जैसे जोखिम भरे काम में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।