Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Sep-2026

वॉटरफॉल में 150 फीट नीचे फंसे नागपुर के 4 पर्यटक पुलिस-SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा गणेशोत्सव को लेकर उत्साह सब्जी मंडी में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद किसान पर अकोड़े से हमला 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान टर्की में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे आशय करड़े मोहखेड़ थाना क्षेत्र के कुकड़ी खापा वॉटरफॉल में रविवार दोपहर अचानक तेज पानी के बहाव के बीच नागपुर से घूमने आए चार पर्यटक करीब 150 फीट नीचे एक बड़े पत्थर पर फंस गए। बताया गया कि पानी कम देखकर चारों युवक वॉटरफॉल के नीचे उतर गए थे इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद ऊपर से अचानक तेज बहाव आने से उनकी मुश्किल बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में मोहखेड़ पुलिस उमरानाला चौकी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रस्सी लाइफ जैकेट और सुरक्षा उपकरणों की मदद से पुलिस-SDRF ने जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर श्याम बोरकर (25) अथर्व उके (22) मनीष उइके (25) और सतीश बावने (23) सभी निवासी नागपुर को सकुशल बाहर निकाल लिया। चारों पर्यटक सुरक्षित और स्वस्थ बताए गए हैं सोमवार से गणेश चतुर्थी के साथ देशभर में गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। महाराष्ट्र से लेकर मध्यप्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। छिंदवाड़ा में भी गणपति स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और रविवार को बाजारों में प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए चहल-पहल रही। सोमवार को विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा को घर-घर विराजमान किया जाएगा। इसके साथ ही शहर और गांवों में सजे गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला यह उत्सव देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैया सब्जी मंडी में बरबटी बेचने पहुंचे किसान के साथ गाड़ी हटाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम भैंसादण्ड निवासी किसान बंटी यदुवंशी ने मंडी के हमाल आयुष ताम्रकर सहित तीन अन्य लोगों पर लोहे के अकोड़े से सिर पर हमला करने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किसान के अनुसार विवाद के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई और बाद में वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे शैलेन्द्र यदुवंशी नीलेश यदुवंशी और अंकुश साहू के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ’ पांढुर्णा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसकी जानकारी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पद्मश्री मोहन नागर जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले और अभियान संयोजक देवेंद्र गायकवाड़ ने दी। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आशय करड़े का ओलंपिक स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में सम्मान किया गया। आशय हैदराबाद बांग्लादेश और वियतनाम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। हाल ही में ग्वालियर सीनियर स्टेट चैंपियनशिप और बिलासपुर इंटर स्टेट बेस्ट जोन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। आगामी माह टर्की में होने वाली विश्व सीरीज अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में आशय भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मान समारोह में संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। दोपहिया वाहन से 57 लीटर महुआ शराब जब्त आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग ने नरसिंहपुर-नागपुर बायपास रिंग रोड पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की टीवीएस राइडर से 57 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की। शराब दो जूट के बोरों में प्लास्टिक की पन्नियों में भरी थी। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। 25 सितंबर को पेंशनर्स सौंपेंगे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को आयोजित हुई। अध्यक्ष मीर जाहिद अली ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर 25 सितंबर को पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर सभी जिलों में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में 29 सितंबर को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन और अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।