Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Sep-2026

उमा भारती बोलीं: राहुल गांधी डोकरा हो गए... इस उम्र में नाती-पोते हो जाते वे काहे के जवान भोपाल में सोमवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। इंदौर में राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा- “राहुल तो खुद ही बूढ़े हो गए हैं डोकरा हो गए। इस उम्र में तो नाती-पोते हो जाते हैं वे काहे के जवान।” उमा ने कहा कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मानेंगे राहुल गांधी को नहीं। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है। यह श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के उजास का प्रतीक है। प्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित होगा। प्रदेशवासी प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को बड़ी संख्या में दीप प्रज्जवलित कर उनके प्रति आभार प्रदर्शित करेंगे हमारा प्रयास हो कि इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकॉर्ड कायम हो। सेवा संकल्प अभियान का आयोजन ग्राम और नगर स्तर पर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए उत्साह पूर्वक किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवा के रंग-राष्ट्र के संग कार्यक्रम के अंतर्गत जबलपुर में ह्युमन रंगोली का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश में जारी तैयारियों की समत्व भवन में समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। MP के 2 IAS के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जबलपुर हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल और तत्कालीन सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों को 21 सितंबर 2026 को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों अधिकारियों पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप है। मामला सागर कलेक्टर कार्यालय की अनुभाग अधिकारी शीला सेन के नियमितीकरण से जुड़ा है। 90 दिन में उनके नियमितीकरण के दावे पर निर्णय लेने के आदेश के बावजूद अनुपालन रिपोर्ट नहीं देने पर कोर्ट ने यह कार्रवाई की। वारंट की तामील भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी करेंगे। मंत्री बोले- दिग्विजय सिंह बगैर शहद के छत्ते की तरह सागर के बंडा में जहरीली शराब से बीमार हुए लोगों का हाल जानने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे।यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को उनकी पार्टी और हाईकमान गंभीरता से नहीं लेते। वे राजनीतिक सुर्खियों में बने रहने के लिए ट्वीट कर अनर्गल बयान देते रहते हैं।राजपूत ने उन्हें ‘ट्वीट मास्टर’ बताते हुए कहा कि वे बिना शहद के छत्ते की तरह हैं जिसमें से शहद और मधुमक्खियां गायब हो गई हैं और अकेला छत्ता घूमता रहता है। भोपाल के रंजीत लेक व्यू समेत 3 होटल-रेस्टोरेंट की जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को भोपाल के 3 बड़े होटल-रेस्टोरेंट की जांच की। इनमें होटल रंजीत लेक व्यूबाबू की कुटिया और सागर गैरे रेस्टोरेंट शामिल हैं। कहीं फ्राइंग कढ़ाई काली मिली तो डस्टबिन खुले थे। टीम ने यहां से काली मिर्च ग्रेवी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। होटल रंजीत लेक व्यू में साफ-सफाई के उचित प्रबंध पाए गए।कार्यरत वर्कर टोपी एवं एप्रन पहने थे लेकिन डस्टबिन खुली अवस्था में पाई गई। ड्रेनेज सिस्टम उचित नहीं पाया गया और फ्राइंग कढ़ाई काली पाई गई। इसे लेकर संचालक को सुधार के निर्देश दिए गए। कंधों पर अर्थी आधे पैर कीचड़ में रखकर चले लोग छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ क्षेत्र के बंधान माल गांव की तस्वीरें शर्मसार करने वाली हैं। बारिश के दिनों में मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।अंतिम संस्कार के लिए जाने वाली शवयात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें ग्रामीण मुश्किल हालात में कीचड़ से होकर मुक्तिधाम जाते नजर आ रहे हैं। महाकाल में गणपति बप्पा को 5.51 लाख मोदक का भोग मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर सोमवार को गणपति उत्सव की धूम है। इंदौर उज्जैन ग्वालियर बैतूल सतना सीहोर टीकमगढ़ और मंदसौर समेत कई शहरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। मंदिरों बाजारों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। उज्जैन के महाकाल मंदिर के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश को 5.51 लाख मोदक का भोग लगाया गया। पंचामृत पूजन अभिषेक और श्रृंगार के बाद महाआरती हुई।