Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Sep-2026

जबलपुर: रांझी पेट्रोल पंप के सामने स्थित चर्चित बप्पा होटल में अवैध वसूली को लेकर बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। होटल संचालक मुन्ना गुप्ता के अनुसार अर्जुन यादव और सागर यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ होटल पहुंचे और रंगदारी की मांग करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने जानलेवा हथियारों से हमला कर होटल कर्मचारियों को लहूलुहान कर दिया।सरेराह हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घायल कर्मचारियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। रांझी थाना पुलिस ने पीड़ित संचालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हफ्ता वसूली मारपीट और बलवा समेत गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जबलपुर: पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इटलई के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सरपंच की मनमानी से त्रस्त होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि गांव में न तो पक्की सड़कें हैं न ही सुचारू बिजली और पानी की व्यवस्था। विकास के नाम पर आने वाली शासन की राशि का जमकर गबन किया जा रहा है। हालात यह हैं कि सड़क और एंबुलेंस न मिलने के कारण समय पर इलाज न होने से कई लोगों की जान तक जा चुकी है वहीं बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर सरपंच के पास जाते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और खुलेआम कहा जाता है कि जो करना हो कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सरपंच द्वारा गांव में कोई विकास कार्य न कराने की बात कही जा रही है जिससे पूरा ग्रामीण इलाका खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। त्रस्त ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरपंच पर कार्रवाई की जाए तथा गांव में तत्काल बिजली पानी और सड़क की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जबलपुर: मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला शाखा जबलपुर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना के तहत निष्पादन ई - के.वाय.सी. और पंजीयन से संबंधित कार्यों से पटवारी संवर्ग को पूर्णतः पृथक रखे जाने की मांग उठाई है। संघ के जिलाध्यक्ष जागेन्द्र पीपरी और जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुक्ता चौकसे के नेतृत्व में पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पटवारी संघ ग्रामीण आबादी को अधिकार पत्र दिए जाने की इस योजना का स्वागत करता है लेकिन इसके व्यक्तिगत दायित्व और पंजीयन संबंधी जटिल कार्यों का बोझ पटवारियों पर डालना अनुचित है।पटवारी संघ ने तर्क दिया कि स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण और नक्शा तैयार करने का कार्य पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में हुआ था जिसमें पटवारियों ने केवल सहयोगात्मक और मैदानी भूमिका निभाई थी। अब इस योजना के मूल निष्पादन और पंजीयन की जिम्मेदारी राजस्व विभाग के पटवारियों पर थोपना विभागीय कार्य विभाजन के विरुद्ध है। संघ ने मांग की है कि योजना में मौजूद तकनीकी व लिपिकीय त्रुटियों में सुधार का अवसर देते हुए पटवारियों को पंजीयन प्रक्रिया से विरत रखा जाए। जबलपुर : पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर जारी है। इसी कड़ी में बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी क्षेत्र में एकता मार्केट के पास मॉडिफाइड बुलेट से पटाखे जैसी तेज आवाजें निकालकर दहशत फैलाने वाले युवकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नितिन पांडे ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और हुड़दंग में इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है जिससे शहर में मनचलों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।