Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Sep-2026

मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे आशीर्वाद के दीये पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार 76 साल के हो गए है । इस मौके पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है । गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच करीब 1300km की बाइक यात्रा का शुभारंभ किया। एक यात्रा वडनगर से बनारस आएगी इसी के साथ उसी दिन बनारस से वडनगर के लिए भी यात्रा निकलेगी। करीब 10 राज्य और 193 जिले इस यात्रा से जुड़ेंगे। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा। शाम 6-7 बजे तक आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी। मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की मराठा एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने गुरुवार को 20 दिन से जारी भूख हड़ताल खत्म कर दी। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को अपनी मांगों पर विचार के लिए 90 दिन का समय दिया है। जरांगे ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो वह फिर से मुंबई में आंदोलन करेंगे। जरांगे ने 29 अगस्त को जालना के अंतरवाली सराटी से भूख हड़ताल शुरू की थी। वह मराठों को कुणबी वंशावली के आधार पर OBC कोटे में आरक्षण देने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा हैदराबाद सतारा और औंध गजट को मान्यता देने और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर कुणबी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग भी रखी। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर यह कार्रवाई की। जिले के मजालता इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राजस्थान में ओले गिरे उत्तराखंड में तेज बारिश देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के सीकर समेत सात जिलों में बुधवार को बारिश हुई। वहीं श्रीगंगानगर में ओले भी गिरे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब भारत पर 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। इससे संबंधित बिल अमेरिकी संसद में पास हो गया है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 40% से ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीद रहा है इसलिए उस पर इस टैरिफ का खतरा है।अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया। पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े। सीनेट अगस्त में इसे 86-11 वोट से पास कर चुकी है।