Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Sep-2026

खुले गड्ढे में गिरकर दो वर्षीय बालिका की मौत उपयंत्री पर गिरी गाज; ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश नौवें दिन भी जारी रहा मटेरियल सप्लायरों का धरना जिलेभर से निकलेंगे ट्रैक्टर-डंपरों की रैली ग्रामीण स्वच्छता में छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय पहचान जिला पंचायत सीईओ को WASH Champion सम्मान इकलेहरा पंचायत में सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर विवाद सरपंच ने कलेक्टर से की हटाने की मांग दबंगई दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा आरोपी का निकाला जुलूस ग्राम सुआम में निर्माण कार्य के दौरान खुले छोड़े गए गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बालिका की मौत के मामले को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गंभीरता से लिया है। समीक्षा बैठक में घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुआम से दोबरीढाना मार्ग पर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में खरीफ फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एसोसिएशन का कलेक्ट्रेट के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। मांगों पर प्रशासन और खनिज विभाग की ओर से ठोस पहल नहीं होने से सप्लायरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब आंदोलन को ठेकेदार संघ और किसान यूनियन का भी समर्थन मिल गया है।सप्लायरों की हड़ताल के चलते जिले में मटेरियल की सप्लाई प्रभावित होने से निर्माण कार्यों पर असर पड़ रहा है।एसोसिएशन अध्यक्ष सिराज कुरैशी ने कहा कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिलेभर से ट्रैक्टर और डंपर छिंदवाड़ा पहुंचेंगे तथा शहर में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन और खनिज विभाग की होगी। ग्रामीण स्वच्छता एवं पेयजल प्रबंधन के क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। नई दिल्ली में आयोजित 10वें ISC-FICCI सैनिटेशन अवार्ड्स-2026 में जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार (आईएएस) को ग्रामीण स्वच्छता नवाचार और प्रभावी नेतृत्व के लिए WASH Champion (Special Jury Recognition) सम्मान से नवाजा गया। वहीं छिंदवाड़ा से शुरू हुई ‘वॉश ऑन व्हील्स प्लस’ पहल को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। कलेक्टर हरेंद्र नारायन और सीईओ अग्रिम कुमार के नेतृत्व में शुरू इस मॉडल के तहत अब तक 76 हजार से अधिक घरेलू व संस्थागत शौचालयों तथा 1300 से अधिक स्कूलों के ओवरहेड टैंकों की सफाई की जा चुकी है। इस पहल से स्वच्छता सेवाओं के विस्तार के साथ स्वच्छता साथियों के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपए का राजस्व भी सृजित हुआ है। ग्राम पंचायत इकलेहरा में सचिव के अतिरिक्त प्रभार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरपंच साधना दास ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर भमोडी पंचायत के सचिव राजेश सेंगर को इकलेहरा के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर नए सचिव की पदस्थापना की मांग की है। सरपंच का आरोप है कि अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद सचिव की पंचायत में उपस्थिति बेहद कम रही जिससे दैनिक प्रशासनिक एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में सचिव के पूर्व कार्यकाल से जुड़ी ग्रामीणों की शिकायतों विभागीय कार्रवाई और आर्थिक अनियमितताओं की रिकवरी का भी उल्लेख किया गया है। वहीं राजेश सेंगर द्वारा भी जनपद पंचायत परासिया के सीईओ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने के लिए आवेदन दिए जाने की बात सामने आई है। आए दिन विवाद और मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था। एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। छिंदवाड़ा-पांढुर्णा को मिले 96 एमबीबीएस डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 96 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय भोपाल ने दोनों जिलों में अनुबंधित डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। ये डॉक्टर जिला अस्पतालों के साथ स्वास्थ्य केंद्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देंगे। सांसद बंटी विवेक साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात कर दोनों जिलों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र नियुक्ति की मांग की थी। नियुक्ति के बाद सांसद ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। स्वामित्व योजना में पटवारी को विक्रेता बनाने का विरोध काम रोकने की दी चेतावनी मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिलेभर के पटवारियों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर स्वामित्व योजना में पटवारी को विक्रेता बनाए जाने का विरोध किया। पटवारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब तक इस व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाता तब तक योजना से संबंधित कार्य नहीं किए जाएंगे।पटवारी संघ अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि संपत्ति पर पटवारी का कोई अधिकार नहीं होने के बावजूद उसे विक्रेता बनाना भविष्य में कानूनी विवाद खड़ा कर सकता है। शासकीय भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया पंचायत विभाग और जिला प्रशासन के माध्यम से होती है। ऐसे में पटवारियों को संपत्ति विवाद में पक्षकार बनाना उचित नहीं है। संघ ने जिल टैग गिरदावरी की बाध्यता हटाने की भी मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। मिड-डे मील विवाद में नया मोड़ ग्रामीणों ने वायरल वीडियो को बताया साजिश मानेगांव शासकीय माध्यमिक शाला में मिड-डे मील को लेकर वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों और उप-सरपंच सतीश करपे ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का दावा है कि स्कूल में तीन वर्षों से गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जा रहा है और पहले कोई शिकायत नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराना स्व-सहायता समूह दोबारा काम हासिल करने के लिए कथित रूप से गलत प्रचार कर रहा है और प्रधानाध्यापिका रश्मि तिवारी सहित स्टाफ की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले में एकपक्षीय कार्रवाई न करने की मांग की है। राजीव भवन में विधि-विधान से हुई श्री गणेश जी की स्थापना जिला कांग्रेस शहर कांग्रेस एवं कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गणेश जी की आरती कर जिलेवासियों के सुख समृद्धि शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान कांग्रेसजन एवं गणेश भक्त उपस्थित रहे। श्रद्धा के साथ तीज माता का हुआ विसर्जन तीज पर्व के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तीज माता की प्रतिमाओं का श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किया। इस दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए और सुख-समृद्धि की कामना की। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया। दशलक्षण महापर्व का बुधवार से होगा शुभारंभ आत्मशुद्धि और धर्माराधना का शाश्वत महापर्व दशलक्षण पर्यूषण बुधवार 16 सितंबर से शुरू होगा। भादों सुदी पंचमी से 25 सितंबर भादों सुदी चतुर्दशी तक चलने वाले दस दिवसीय पर्व में दिगंबर जैन समाज द्वारा उत्तम क्षमा से लेकर उत्तम ब्रह्मचर्य तक दस धर्मों की आराधना की जाएगी। नगर के सभी दिगंबर जिनालयों एवं चैत्यालयों में सामूहिक पूजन के साथ पर्व का शुभारंभ होगा 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान महीनेभर होंगी जनहित की गतिविधियां जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों विभागीय दायित्वों और कार्यक्रमों के संचालन पर चर्चा की गई। अभियान के तहत रक्तदान शिविर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सेवा ज्योति कलश यात्रा सरकार आपके द्वार सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इनका उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाने के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं समन्वय के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करे सरकार अभाविप मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को शीघ्र बहाल करने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) ने प्रदेश सरकार से की है। जिला संयोजक पीयूष श्रीवास ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।अभाविप ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप सितंबर माह में चुनाव कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक चुनाव की आधिकारिक घोषणा या चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थियों में निराशा है। परिषद् ने सरकार से अकादमिक कैलेंडर के अनुसार प्रत्यक्ष पारदर्शी एवं निष्पक्ष छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है।