Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Sep-2026

गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास इलाज से भागता रहा युवक मलाजखंड में महिला की संदिग्ध मौत हर्षोल्लास से भक्तिमय माहौल में हुए गणपति बप्पा विराजित हरितालिका तीज और गणेश स्थापना एक ही दिन होने से सोमवार को शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। तीजा व्रत रखने वाली महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने सुबह गौर निकालकर बालू से शिवलिंग बनाया और फूलेरा सजाकर गौरी-शंकर की पूजा-अर्चना की। रात में भजन-कीर्तन के साथ रतजगा किया गया। वहीं दोपहर से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित कीं। सार्वजनिक समितियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर प्रतिमाएं लेकर पहुंचीं। मूर्तिकारों के यहां सुबह से प्रतिमा लेने लोगों की भीड़ लगी रही। भगवान गणेश और शिव-पार्वती के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। 15 सितंबर की सुबह फूलेरा विसर्जन के बाद महिलाएं उपवास खोलेंगी। जिले के बैहर बिरसा क्षेत्र के ३० से अधिक बैगा बच्चों की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने व बैगा समाज एवं स्थानीय पत्रकारों के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं र्दुव्यवहार करने वाले बाहरी पत्रकारों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों एवं यूट्यूबरों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मांग की है। इस संबंध में म.प्र आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश धुर्वे एवं अन्य पदाधिकारियों ने १४ सितम्बर को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बैगा बच्चों की मौत के मामले में सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने एवं पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने और 17 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। पूर्व सांसद नीता पटेरिया ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महीने के दौरान 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए हितग्राहियों और आम जनता तक सरकार और संगठन की जनसेवा व समर्पण का संदेश पहुंचाया जाएगा। पटेरिया ने कहा कि मोदी 12 वर्ष प्रधानमंत्री और 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने बैहर-बिरसा क्षेत्र में बैगा बच्चों की मौत को दुखद बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई और आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। सतगुरु देव सतपाल जी महाराज के जन्मदिवस को भक्तजनों के माध्यम से मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम में मनाया गया। इस दौरान महात्मा रामेश्वरी जी व महात्मा पद्मिनी जी के द्वारा सारगर्भित आध्यात्मिक प्रवचन व सतपाल जी महाराज की महिमा एवं उनके द्वारा समय-समय पर आध्यात्मिक जन जागरण यात्राओं का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में भरवेली प्रभारी भूपेंद्र पन्द्रो भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थितजनों को टीआई पन्द्रो द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नशा से दूरी बनाए रखने लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष वर्ग उपस्थित रहे। मलाजखंड थाना क्षेत्र में नेहा विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी में पति दुर्गेश विश्वकर्मा पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दुर्गेश को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। लालबर्रा विश्राम गृह में 14 सितंबर को पांढरवानी बोरी टेकाड़ी और बहेगांव मछुवारा समितियों के पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने सिवनी जिले के शेखर जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए। पदाधिकारियों ने कहा कि जायसवाल खुद को सिंधिया फैंस क्लब का प्रदेश महासचिव बताता है और क्षेत्र के ढीमर-मछुआरा समाज के लोगों को कथित तौर पर बरगलाने और गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे वादों और प्रलोभनों के जरिए समाज को भ्रमित किया जा रहा है जिससे जिले की सामाजिक फिजा बिगड़ने की आशंका है। समितियों ने कहा कि जायसवाल के पास कोई वैध प्रमाण है तो वह सीधे शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें। बालाघाट में सोमवार सुबह भटेरा चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में 32 वर्षीय युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही युवक ने इलाज कराने से इनकार कर दिया और परिसर में इधर-उधर भागने लगा। करीब एक घंटे तक अस्पताल चौकी पुलिस कोतवाली पुलिस चिकित्सक वार्ड बॉय और एम्बुलेंस कर्मी उसे समझाने और उपचार के लिए तैयार करने का प्रयास करते रहे। जानकारी के अनुसार पटेल गली निवासी हरितोष पिता स्व. चिंतामन दशरिये सुबह घर पर अकेला था। अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।