छोटा तालाब के पास बना एक और तालाब झमाझम बारिश ने खोली निगम की सफाई व्यवस्था की पोल दुकानों में घुसा नालियों का गंदा पानी बढे बिजली बिलों से उपभोक्ता बेहाल समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त अधिकारियों को नोटिस के निर्देश सोनापिपरी स्वास्थ्य शिविर में 585 मरीजों का इलाज 9 गंभीर रेफर कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते नजर आएंगे कान्हा 15 फीट की भव्य झांकी बनी आकर्षण शहरवासियों को जिस झमाझम बारिश का कई दिनों से इंतजार था शुक्रवार शाम वह इंतजार खत्म हुआ लेकिन कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पूरी तस्वीर सामने रख दी। छोटा तालाब के पीछे की सड़क देखते ही देखते सड़क से तालाब में तब्दील हो गई। हालात ऐसे बने कि सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया और राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश शुरू होते ही छोटा तालाब के पीछे सड़क पर पानी जमा होने लगा। कुछ ही देर में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि सड़क का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। आसपास की दुकानों में बारिश के पानी के साथ नालियों की गंदगी भी घुस गई। दुकानदार बाल्टी और मग लेकर पानी बाहर निकालने की जद्दोजहद करते रहे लेकिन तेज बहाव के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।स्थानीय लोगों के मुताबिक समस्या की बड़ी वजह नालियों की सफाई नहीं होना है। नालियां गंदगी से भरी होने के कारण बारिश का पानी बाहर निकलने का रास्ता नहीं बना पाया और पूरा पानी सड़क पर जमा होता चला गया। सवाल यह है कि जब बारिश से पहले नालियों की सफाई कराने के दावे किए जाते हैं तो फिर पहली तेज बारिश में ही शहर की सड़कें तालाब में क्यों बदल जाती स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़कर आ रहे बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना के तहत एमपीईबी टाउन ऑफिस में आयोजित उपभोक्ता निवारण शिविर में उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान होगा लेकिन शिकायतें सुनने के बाद भी उपभोक्ताओं को ठोस राहत नहीं मिल सकी। इससे शिविर में मौजूद उपभोक्ताओं और किसानों में नाराजगी देखने को मिली। शिविर में भोपाल से एमपीईबी के सीएमडी मनीष कुमार भी पहुंचे थे। उपभोक्ताओं ने उनके सामने स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानियों और लगातार बढ़कर आ रहे बिजली बिलों की शिकायत रखी। उपभोक्ताओं का कहना था कि उनकी खपत के मुकाबले बिल अधिक आ रहे हैं और शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। उनका आरोप है कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो दिया जाता है लेकिन बिल में सुधार या वास्तविक समस्या की जांच के स्तर पर उन्हें राहत नहीं मिलती। जनसमस्या निवारण शिविर में शिकायतों की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में लापरवाही पर जुन्नारदेव के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं बिना परीक्षण एवं तथ्यात्मक जांच के शिकायत को दूसरे विभाग में स्थानांतरित करने के मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता से निराकरण करने तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष मामलों में समय-सीमा तय कर कार्रवाई के निर्देश दिए ग उमरेठ मंडल के ग्राम सोनापिपरी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला के तहत दूसरे शिविर का आयोजन किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने शिविर का शुभारंभ करने के साथ 65 लाख रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सीएचओ आवास का लोकार्पण किया। शिविर में 585 मरीजों का पंजीयन कर उपचार और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया जबकि 9 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सांसद ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों के उपचार की जानकारी ली। श्रृंखला का तीसरा शिविर 19 सितंबर को कुण्डा मंडल के ग्राम पाल्हरी के पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। गणेश उत्सव के अवसर पर श्री सनातन सेवा समिति लालबाग द्वारा इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। लालबाग के बादशाह के दरबार में करीब 15 फीट ऊंची प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते हुए दर्शाया गया है। झांकी को तैयार करने में समिति के सदस्यों और कारीगरों ने करीब तीन माह तक मेहनत की। झांकी में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर कालिया नाग मर्दन की पौराणिक लीला को जीवंत रूप दिया गया है। समिति के अनुसार झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश भी दिया जा रहा है। लालबाग के बादशाह के दरबार में झांकी के दर्शन आज से श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो गए हैं। किचन से पानी तक जांची व्यवस्था होटलों में मिलीं स्वच्छता संबंधी खामियां जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान जारी है। छिंदवाड़ा अमरवाड़ा और जामई में तीन टीमों ने विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किचन भंडार गृह पेयजल व्यवस्था नालियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई।निरीक्षण में कुछ स्थानों पर स्टाफ के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं होना कच्चे खाद्य पदार्थों के भंडारण स्थल पर साफ-सफाई की कमी नालियों का ड्रेनेज फ्लो व्यवस्थित नहीं होना और वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होना जैसी कमियां मिलीं। खाद्य सुरक्षा टीम ने संबंधित होटल संचालकों को दो दिवस के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी। स्मार्ट मीटर के भारी बिलों पर किसानों का फूटा गुस्सा अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भारतीय किसान संघ ने नगरीय क्षेत्र के किसानों के मोटर पंपों पर लगाए गए स्मार्ट मीटरों से आ रहे कथित भारी-भरकम बिजली बिलों के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया। किसानों का आरोप है कि वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। कुछ मामलों में बेहद कम खपत के बावजूद 2 से 3 हजार रुपये तक के बिल आने की बात किसानों ने कही।किसानों ने स्मार्ट मीटर तत्काल हटाने बिलिंग व्यवस्था की जांच कराने और गलत बिलों में राहत देने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा। यूसीसी के विरोध में मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जुम्मे की नमाज के बाद ईद मिलादुन्नबी ग्राउंड में समाज के लोग एकत्र हुए जहां अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के नेतृत्व में यूसीसी को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कमेटी के सदर अमसाल खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की यूसीसी को लेकर कई चिंताएं हैं और सरकार को समाज की बात गंभीरता से सुननी चाहिए। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। आस्था और सम्मान के साथ मना विश्वकर्मा महोत्सव प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान गुरैया ढाना में 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए सांसद निधि से राशि देने की घोषणा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने भी भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से सहयोग देने की बात कही।महोत्सव में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठजनों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव महापौर विक्रम आहके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली पूर्व सभापति जागेन्द्र अलडक भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना जिला महामंत्री विजय पांडे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। पॉलिटेक्निक खिरसाडोह में विकास कार्यों को मिली मंजूरी कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह की जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। इसमें संस्था के विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े 15 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों के लिए दो आधुनिक भवनों के निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इलेक्ट्रिक वायरिंग लाइब्रेरी रिनोवेशन पुस्तकों की खरीदी सुरक्षा व सफाई के लिए पांच कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग भवन की पुताई प्रवेश गेट निर्माण और फर्नीचर खरीदी के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। संस्था की जमीन का सीमांकन कराने के निर्देश भी दिए गए। समिति के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के करियर उन्नयन संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य एच.डी. पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शिक्षक पूर्व छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।