Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Sep-2026

गर्भपात पीडि़ता से मिली विधायक सीएमएचओ ने कहा सामान्य रुप से हुआ गर्भपात रामजीटोला में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन कटंगटोला ने जीता खिताब आमाटोला ददिया में श्री गणेश प्रतिमा का सर्राटी नदी तट पर हुआ भावुक विसर्जन किरनापुर थाना पुलिस की हिरासत में मारपीट के आरोपों से घिरी गर्भवती सावित्री चौधरी का गर्भपात होने के बाद बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक ने इस मामले में कथित रुप से मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भ्रूण हत्या की धाराएं बढ़ाए जाने की मांग की है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने इसे सामान्य गर्भपात बताया है। उन्होंने कहा कि दो सदस्यीय महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में पीडि़ता का उपचार जारी है। गर्भपात के अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिसकी जांच की जा रही है। लालबर्रा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पांढरवानी के ग्राम रामजीटोला में श्री शिव शक्ति सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का 23 सितंबर की रात समापन हुआ। 22 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में जिले की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला कटंगटोला टेकाड़ी ला. और घोटी लालबर्रा के बीच खेला गया जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए कटंगटोला की टीम विजेता बनी। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को 10001 रुपये शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र उपविजेता घोटी टीम को 7001 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रही कटंगझरी टीम को 5001 रुपये शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं जनपद सदस्य दीपक कावरे ने बताया कि गणेशोत्सव के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना है। आयोजन की सफलता पर उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताया। ​आमाटोला ददिया में मित्रमण्डल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव का समापन 24 सितंबर को असीम श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने दोपहर 1 बजे सर्राटी नदी के तट पर पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोषों और अबीर-गुलाल के साथ बप्पा को विदाई दी जिससे पूरा गांव और नदी तट भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। ​समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में 14 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। 10 दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को आरती का आयोजन किया जाता था जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। वहीं प्रतिदिन रात्रि में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसने गांव के भक्तिमय वातावरण में चार चांद लगा दिए। समिति के सदस्यों और आमाटोला ददिया के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से यह पूरा आयोजन बेहद भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लामता तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भोंड़वा के ग्राम घुसीटोला में ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या के निराकरण के लिए परसवाड़ा विधायक मधु भगत एवं लामता तहसीलदार मयंक मिश्रा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को सड़क बंद होने के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया।ग्रामीणों ने बताया कि घुसीटोला के रहवासियों के साथ महाविद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए उपयोग में आने वाले मार्ग को भूमिस्वामी किसान द्वारा बंद कर दिए जाने से आवागमन बाधित हो गया हैँ । वहीं राजस्व अभिलेख के नक्शे में दर्ज सड़क को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक मधु भगत ने मौके पर ही तहसीलदार मयंक मिश्रा को राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सड़क का सीमांकन एवं चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने भगवान झूलेलाल गुजरी मार्केट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बाजार की सड़कों नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंके जाने की बात सामने आई। नगर पालिका ने व्यापारियों से प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन रखने और कचरे को बोरी या डस्टबिन में सुरक्षित रखने की अपील की। अभियान के बाद पुराने राम मंदिर परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर की मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें स्वच्छता अतिक्रमण पार्किंग यातायात आवारा पशुओं और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत उपचुनाव की आचार संहिता प्रभावशील होने के बीच एकोड़ी पंचायत के खातों से 9 से 17 सितंबर के बीच करीब 1 लाख 33 हजार रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने इस राशि का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने और सरपंच पद की प्रत्याशी स्थानापन्न सरपंच सरिता मेश्राम के चुनाव प्रचार में किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में पूर्व में एसडीएम से शिकायत और बुधवार को तहसीलदार द्वारा जांच किए जाने के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को शिकायतकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आचार संहिता के दौरान पंचायत के खाते से राशि निकालकर सडक़ निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने और चुनाव में लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है।