Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Sep-2026

बिलासपुर के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में गणेश विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। अरपा नदी में नारियल लेने उतरे दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और बहने के बाद लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमयेज विसर्जन के बाद नदी में नारियल लेने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी की ओर चले गए और बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों नदी में लापता हो गए।सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी तलाश में जुटे रहे। गोताखोरों के पहुंचने में देरी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। गरियाबंद जिले के राजिम त्रिवेणी संगम ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। करीब 20 साल बाद महानदी में ऐसा विकराल नजारा देखने को मिल रहा है। सिकासार और गंगरेल बांध से छोड़े गए पानी के असर से राजिम बस स्टैंड समेत आसपास के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रसिद्ध कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर भी जलमग्न हो गया है।सोंढूर पैरी और महानदी के संगम स्थल पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश थमने के बावजूद बाढ़ का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग राजिम पहुंच रहे हैं। हालांकि बढ़ते जलस्तर के बीच लोगों की सुरक्षा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की दिशा में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा नेत्री शताब्दी पांडेय ने बताया कि प्रदेश में करीब 5 हजार नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अलावा करीब 1800 संविदा शिक्षकों के पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।शताब्दी पांडेय ने कहा कि भर्ती से एक ओर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं दूसरी ओर स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अपने संकल्प के तहत लगातार काम कर रही है। बिलासपुर के खपरगंज हिंसक विवाद मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को जेल भेज दिया गया है। मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।पुलिस आरोपी को जेल लेकर पहुंची तो सुरक्षा के लिए जेल के आगे पीछे और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं राम सिंह ठाकुर के जेल पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके समर्थक भी जेल के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी।दरअसल खपरगंज में हुए हिंसक विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। इस दौरान तारबाहर थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।घटना के बाद से राम सिंह ठाकुर फरार था। एसीसीयू की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन पन्ना में ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मामले में दोनों पक्षों के करीब 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है। बीजापुर के भोपालपटनम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को झालावाड़ से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया।जानकारी के मुताबिक छात्रा के परिजनों की शिकायत पर भोपालपटनम थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन कर दो टीमों को राजस्थान और हरियाणा रवाना किया गया था।पुलिस टीमों ने तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की और घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। बीजापुर लाने के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।