Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Sep-2026

गुजरी बाजार कपड़ा दुकान में लगी आग लाखों की नुकसानी शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका दसलक्षण पर्युषण पर्व के समापन पर मुनिश्री की उपस्थिति में निकली भव्य शोभायात्रा 28 से 30 सितंबर तक बैंककर्मियों की कलमबंद हड़ताल बैठक में तैयार की आंदोलन की रणनीति 26 सितम्बर शनिवार की सुबह करीब 8 से 8.30 बजे उस समय हड़कम्प मच गया जब शहर मुख्यालय के गुजरी बाजार में स्थित आर्शीवाद कलेक्शन रेडीमेड कपड़ा दुकान में आग लग गई। आगजनी की सूचना पुलिस व नगरपालिका को मिलने पर यातायात पुलिस कर्मी व फायर ब्रिगेड भी पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस संबंध में दुकानदार श्याम वाधवानी ने बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे। सुबह करीब 8.30 बजे से दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिलने पर तत्काल जाकर देखे तो दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। इस आगजनी में करीब 17 लाख रूपए की नुकसानी हुई है। उन्होंने संभावना जताई कि दुकान के अंदर विद्युत मीटर लगा हुआ है जिससे शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। हालांकि आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं है। बालाघाट. श्री दिगम्बर जैन पंचायत एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में चल रहे दसलक्षण पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर 26 सितम्बर शनिवार को दोपहर 3 बजे शहर मुख्यालय स्थित महावीर भवन संत निवास से मुनिश्री की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली। जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस महावीर भवन पहुंच संपन्न हुई। सुबह महावीर भवन में दसलक्षण महापर्व पर उपवास करने वाले 20 उपासकों का पारणा हुआ। दोपहर में मुनिश्री विराटसागर जी महाराज एवं मुनिश्री निस्संगसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान महावीर की प्रतिमा को सजे हुए रथ पर विराजमान किया गया था। लोगों को धर्म व शांति का संदेश दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाज के महिला पुरूष शामिल रहे। लामता तहसील क्षेत्र में गणेश चतुर्थी से स्थापित की गईं सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। गणेश समितियों द्वारा पूरे गणेशोत्सव के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना हवन आरती एवं भंडारा-प्रसादी का आयोजन किया गया। विसर्जन के अवसर पर सुबह से ही नगर सहित विभिन्न गणेश पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भक्त ‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण करते हुए गंगाघाट पहुंचे। विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते भगवान श्रीगणेश को विदाई दी। 5-डे वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर जिले के बैंक अधिकारी और कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल से बैंकों में नियमित कामकाज के साथ नकद लेनदेन चेक क्लियरेंस सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में तीन दिनों तक बैंक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैंक कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव लीलाधर सुलाखे ने बताया कि 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के सात संगठन आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल की गई थी लेकिन मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने के कारण अब तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है।