Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Sep-2026

सीहोर जिले के बिलकिसगंज क्षेत्र के झागरिया स्थित SBI कियोस्क सेंटर से वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खाताधारक ने कियोस्क संचालक राजाबाबू उर्फ राज परमार पर खाते से निकाले गए पैसों में हेराफेरी का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक खाताधारक पैसे निकालने कियोस्क सेंटर पहुंचा था। संचालक ने बायोमेट्रिक प्रक्रिया के जरिए खाते से 11 हजार रुपए निकाले लेकिन खाताधारक को केवल 9 हजार रुपए दिए और 2 हजार रुपए अपने पास रख लिए। आरोप है कि इसके बाद लेनदेन की जानकारी को उलझाने के लिए खाताधारक के PhonePe अकाउंट पर 1-1 रुपए के 15 अलग-अलग ट्रांजैक्शन किए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और SBI के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। हालांकि आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कियोस्क संचालक के खिलाफ जांच लाइसेंस रद्द करने पीड़ित के 2 हजार रुपए वापस दिलाने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।