Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Sep-2026

नम आंखों से बप्पा को दी विदाई अगले बरस जल्दी आने का दिया न्योता दीनदयाल जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान पंडित दीनदयाल पार्क पहुंचकर सांसद ने किया माल्यार्पण आधी रात आबकारी की कार्रवाई 54 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त ग्यारह दिनों तक भक्ति उत्साह और उल्लास से गणेशोत्सव मनाने के बाद अब बप्पा की विदाई का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार रात से ही शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था जो शुक्रवार को पूरे दिन जारी रहा। सुबह से ही विभिन्न विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। ढोल-नगाड़ों की थाप गुलाल और गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी के जयकारों के बीच भक्तों ने नम आंखों से प्रथम पूज्य को विदाई दी। शुक्रवार को शहर के छोटे-बड़े पंडालों और घरों में स्थापित अनेक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। छोटा तालाब सहित नगर के अन्य प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सुबह से देर शाम तक प्रतिमाएं पहुंचती रहीं। छोटा तालाब में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक करीब 150 बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। वहीं कुलबहरा नदी बोदरी नदी सोनपुर सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर भी बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल पार्क परिसर में माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और सांसद विवेक बंटी साहू सहित पार्टी नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्क परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा व स्वच्छता का संदेश दिया गया। शेषराव यादव ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अंत्योदय और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विकास की सार्थकता तभी है जब उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव जिला महामंत्री विजय पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश फोफली महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं। आबकारी विभाग ने चांद रोड-बोरिया चौराहा के पास कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन से 54 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त की। कार्रवाई 24-25 सितंबर की दरमियानी रात सूचना के आधार पर की गई। वाहन की तलाशी में 150 पाव देशी मसाला और 150 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। मामले में आरोपी ऋतिक पिता स्व. दिनेश उइके के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में एक लय एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम् वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक विद्यालय समिति पदाधिकारी पूर्व छात्र आचार्य-दीदी विद्यार्थी अभिभावक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में 489 लोगों ने एक समय और एक लय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। पिपरिया लालू में स्वास्थ्य शिविर 532 मरीजों की जांच 10 जिला अस्पताल रेफर भाजपा मंडल सारना के ग्राम पिपरिया लालू स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत 9वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। इस दौरान 532 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया जबकि गंभीर स्थिति वाले 10 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिविर में नेत्र ईएनटी मधुमेह दंत कैंसर टीबी एनीमिया सहित गर्भवती महिलाओं की जांच और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अंत्योदय के सिद्धांतों के अनुरूप सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचा रही है। सृष्टि माता मंदिर में मनत के महाराज का हुआ हवन-पूजन सृष्टि माता मंदिर में शुक्रवार को समिति द्वारा मनत के महाराज का विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने पूजन-अर्चन में शामिल होकर हवन में आहुतियां दीं। पूजा के बाद सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में समिति के सदस्य मौजूद रहे।