भाजपा जिलाउपाध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित तीन पर प्रकरण दर्ज दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत निरीक्षण में मिली कमियों का निराकरण कराएं निर्माण कार्यों में सुरक्षा पर दें ध्यान : कलेक्टर गंभीर मरीजों के लिए छिंदवाड़ा को मिली आधुनिक एएलएस एम्बुलेंस कुसमेली में अवैध कॉलोनी पर निगम की कार्रवाई तीन भू-स्वामियों पर FIR की तैयारी सावरवानी में गूंज रहा ‘लाइट कैमरा एक्शन’ फिल्मों से बढ़े रोजगार के अवसर कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती द्वारा लगाए गए मारपीट गाली-गलौज और धमकी के आरोपों के बाद अब मामला दोनों पक्षों की शिकायत तक पहुंच गया है। सोमवार रात कोतवाली थाने के बाहर धरने पर बैठी युवती दीपिका की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा दुर्गा वाहिनी अध्यक्ष श्रद्धा पटेल समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपित उसके घर पहुंचे और वहां गाली-गलौज अभद्रता मारपीट व धमकी दी गई। कार्रवाई के लिए युवती परिवार के साथ रात करीब नौ बजे से मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक थाने के बाहर बैठी रही। इधर प्रकरण दर्ज होने के बाद श्रद्धा पटेल ने भी पुलिस को शिकायत देकर अपना पक्ष रखा है। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वही इस मामले में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष योगेंद्र राणा का कहना है कि मेरे खिलाफ षड्यंतपूर्वक आरोप लगाए गए है जो पूरी तरह निराधार है वहीं उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दीपिका को नोटिस भेजा है नोटिस में कहा गया है कि लगाए गए सभी आरोप दीपिका कोर्ट में साबित करें यदि साबित नहीं कर पाए तो उन्हें एक करोड रुपए हर्जाना देना होगा कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे शासकीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने परख ऐप के माध्यम से किए जा रहे निरीक्षणों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर दूर कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परासिया में शिशु रोग विशेषज्ञों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में प्रगति लाने और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने को कहा। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष जांच दिवसों पर दो काउंटर लगाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान सीएम हेल्पलाइन मैमोग्राफी मशीन के संचालन और अन्य प्रकरणों की भी समीक्षा की गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से रोटरी क्लब को एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस प्रदान की गई। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। इसका संचालन जिला मुख्यालय स्थित आनंद अस्पताल से जनहित में किया जाएगा। एएलएस एम्बुलेंस में गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाते समय आवश्यक जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिक निगम ने कुसमेली में बिना जरूरी अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित करते हुए भू-स्वामी शिवचरण वर्मा अनिल वर्मा और महेंद्र बंदेवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के अनुसार खसरा नंबर 31/2/2/1/1/1/1 की 0.202 हेक्टेयर भूमि पर बिना डायवर्सन कॉलोनाइजर लाइसेंस रेरा पंजीयन और निगम की अनुमति के छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बिक्री की जा रही थी। पटवारी और निगम के उपयंत्री की संयुक्त जांच में अनधिकृत कॉलोनी विकसित करने की पुष्टि हुई। अंतिम सूचना के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने मप्र नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 के तहत कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित कर दिया। निगम ने चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनाइजिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सतपुड़ा की गोद में बसा पर्यटन ग्राम सावरवानी अब पर्यटकों के साथ फिल्म निर्माताओं को भी आकर्षित कर रहा है। इन दिनों बंगाल से आई टीम द्वारा बंगाली फिल्म ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग गांव के प्राकृतिक और ग्रामीण परिवेश में की जा रही है। करीब एक सप्ताह तक चलने वाले इस शूटिंग शेड्यूल से गांव के सभी होमस्टे फुल हो गए हैं जिससे स्थानीय परिवारों को आय का अवसर मिला है। शूटिंग से जुड़े कामों में गांव के युवाओं को रोजगार मिला है जबकि महिलाएं भोजन और मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित सावरवानी में दिसंबर में दो अन्य फिल्मों की शूटिंग भी प्रस्तावित है। त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की जांच तेज करें : कलेक्टर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आगामी नवरात्र और दीपावली को देखते हुए मावा पनीर मिठाई दूध घी खाद्य तेल बेसन व मसालों की विशेष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने होटल रेस्टोरेंट ढाबों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की नियमित जांच के साथ फूड हाईजीन के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के उपयोग या बिक्री पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच तथा लंबित जुर्माना राशि की वसूली में तेजी लाने को कहा। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों को AI टूल्स का मिला प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के करीब 35-36 विद्यार्थियों का विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशिक्षक अनुराग नेमा ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AI की मदद से पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों को आसान बनाने विभिन्न डेटा स्रोतों से जानकारी जुटाने तथा अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित तरीके से तैयार करने में मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को AI टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी गई। विभिन्न मांगों को लेकर करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन करणी सेना परिवार की ओर से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। श्री जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू करने और UGC के नए नियम वापस लेने की मांग उठाई गई। इसके अलावा किसानों को फसलों का उचित मूल्य स्वर्ण अधिकार अधिनियम लागू करने तथा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कथित झूठी FIR में निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई। चार लेबर कोड्स के प्रावधानों पर श्रम संगठनों ने जताई आपत्ति श्रम संगठनों ने केंद्र सरकार के चार लेबर कोड्स के विभिन्न प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए कर्मचारियों के पुराने श्रम अधिकार प्रभावित होने की बात कही है। संगठनों ने पीएफ योगदान अवकाश के संचय व भुगतान फिक्स्ड-टर्म रोजगार और हड़ताल से जुड़े नियमों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सहित सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को फिक्स्ड-टर्म रोजगार के दायरे से बाहर रखने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि इन प्रावधानों से रोजगार सुरक्षा और कर्मचारियों के सामूहिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। योजनाओं का संदेश लेकर नुक्कड़ नाटक प्रमुख चौराहों पर जुटे लोग सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। खजरी चौक फवारा चौक और शनिचरा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कलाकारों ने गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित गर्भपात के महत्व असुरक्षित गर्भपात से होने वाली जटिलताओं और इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी। महिलाओं को प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में समय पर सुरक्षित गर्भपात सेवाएं लेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता आधारित रोल प्ले के माध्यम से असुरक्षित गर्भपात के दुष्परिणाम और सुरक्षित सेवाओं का महत्व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।