Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Sep-2026

BJP सांसद कुलस्ते बोले- डेंगू से कोई नहीं मरता मंडला लोकसभा से बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 7 दिन बाद दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। वह डेंगू से पीड़ित थे। मंडला लौटे कुलस्ते ने कहा- डेंगू से कोई नहीं मरता है। मैं तो आपके सामने खड़ा हूं। मुझे डेंगू हुआ था लेकिन मैं ठीक हो गया। कुलस्ते ने बताया- तबीयत खराब होने के बाद वह 18 सितंबर को मंडला से दिल्ली गए थे। दिल्ली एम्स में जांच के बाद डेंगू होने की जानकारी सामने आई। इलाज के बाद वे स्वस्थ हुए और मंडला लौटे हैं। मेरी तबीयत अच्छी है। डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है। बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस ने वाटर कैनन चलाई: भोपाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुआई में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया। बाद में प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाया गया। उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज उज्जैन के शाही मस्जिद मामले में दायर याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया।याचिकाकर्ता शाही मस्जिद कमेटी के एडवोकेट कुलदीप पाठक ने कहा- सड़क के लिए 3 फीट जगह के साथ कुछ दुकानें हटाने पर सहमति बनी है। बड़ी मीनार को दूसरी ओर शिफ्ट किया जाएगा। दुकानों के लिए दूसरी जगह दी जाएगी। सिंहस्‍थ: 2028 के लिए उज्जैन में चल रहा है सड़क चौड़ीकरण कार्य उज्जैनकलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्‍थ: के लिए उज्‍जैन शहर में किए जा रहे सड़कों के चौडीकरण के लिये छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्‍से को समाज के लोग स्‍वेच्‍छा से हटा रहे है। उन्होंने बताया कि बीती रात उनकी एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई और यह तय हुआ कि शाही मस्जिद के जो हिस्‍से सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे है समाज के लोग ही उन्‍हें हटाएंगे। भोपाल के वकील राकेश रावल की गिरफ्तारी पर रोक भोपाल के जहांगीराबाद में वकील राकेश रावल से थाने में हुई मारपीट का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंच गया है।सोमवार को जस्टिस हिमांशु जोशी की बेंच ने राकेश रावल के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने पुलिस को वकील को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है।हाई कोर्ट ने घटना की सच्चाई जानने के लिए 7 घंटे का CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया। भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 36 मौतों के मामले में सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर याचिकाकर्ताओं के वकीलों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने सुनवाई की।कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता वाले जांच आयोग की रिपोर्ट को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। 37.7 इंच बारिश यह कोटे की 95.8% मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई एक सप्ताह के अंदर होने लगेगी। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक- अगले 4 दिन प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी या भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है। मंगलवार से उज्जैन इंदौर ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज धूप खिलेगी। रविवार तक प्रदेश में औसत 37.7 इंच बारिश हो गई जो कोटे की 95.8 प्रतिशत है। 0.2% बारिश होने के बाद प्रदेश सामान्य बारिश की कैटेगिरी में आएगा। 3 दिन में यदि कहीं हल्की बारिश भी हुई तो प्रदेश सामान्य बारिश की कैटेगिरी में आ सकता है। जय बोले- यह मेरा नहीं देश का मेडल देवास में सोमवार को एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता जय मीणा का स्वागत किया गया। वह जापान से सॉफ्ट टेनिस में देश के लिए पदक जीतकर लौटे हैं। उनके स्वागत में शहर के कई रास्तों से रैली निकाली गई। खुली जीप में सवार जय का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने भी नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जय मीणा ने कहा कि यह मेरा नहीं देश का मेडल है। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट टेनिस में देश को पहली बार यह पदक मिला है। न्यूनतम वेतन के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंचे कर्मचारी भोपाल में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर 3 से 8 हजार रुपए वेतन पाने वाले अस्थायी अंशकालीन चौकीदार और ठेका श्रमिक सोमवार सुबह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने बीजेपी दफ्तर के बाहर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड़ा तो बोर्ड आफिस की ओर रैली निकालकर नारेबाजी करते पहुंचे। ‘न्यूनतम वेतन दिलाओ उपवास आंदोलन’ के तहत वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को वर्ष 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की ओर से की गई घोषणा की याद दिला रहे हैं।