Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Sep-2026

कॉकरोच पार्टी को मुंबई में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में होने वाले प्रदर्शन को परमीशन नहीं दी। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होना था। पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देशों BMC की अनुमति नहीं होने और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका का हवाला दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि शिवाजी पार्क साइलेंस जोन में आता है और इसके आसपास रिहायशी इलाके हैं। प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम और आसपास के अस्पतालों तक आपातकालीन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। आयोजकों को मुंबई में किसी दूसरे स्थान का विकल्प तलाशने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड में बर्फबारी से 136 पर्वतारोही फंसे उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से आदि कैलाश मार्ग समेत 86 सड़कें बंद हैं। इनमें चमोली की 21 नैनीताल की 18 और पिथौरागढ़ की 15 सड़कें शामिल हैं। बर्फबारी के बीच उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में 136 पर्वतारोही ट्रैकर और सपोर्ट स्टाफ फंसे हैं। उनका रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं नेपाल से गंडक नदी में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के पश्चिम चंपारण और सुपौल के 23 गांवों में बाढ़ आ गई। बाढ़ से करीब 82 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। CJI को पूर्व नेवी चीफ-अफसरों समेत 2000 लोगों की चिट्ठी देश के 2 हजार से ज्यादा नागरिकों ने भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत को लेटर लिखकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू करने की अपील की है। लेटर में कहा गया है- SIR की वैधता प्रक्रिया की समीक्षा होने तक इसे रोकें। वोटर रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर और फॉर्म में कथित अनधिकृत बदलावों की कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया।यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। उन्होंने तिलक नगर में बनाई गई सड़क अपने हाथ से उखाड़कर PWD विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा के हाथ में दे दी। वह सड़क की जांच करने पहुंचे थे। असम में 2 करोड़ की हेरोइन जब्त एक गिरफ्तार असम के गुवाहाटी में पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 262 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मुताबिक जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुवाहाटी के सिउज नगर इलाके में की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि असम पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है।