इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक इंदौर में ग्याराह अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T टोंटी मुकाबले को लेकर होलकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार क्रिकेट फैंस को स्टेडियम का रॉयल लुक नजर आएगा। एंट्री गेट को किले की थीम पर तैयार किया जा रहा है। गेट के डिजाइन और रंग-रूप को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। उज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर हंगामा पथराव-आंसू गैस छोड़ी उज्जैन में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने के खिलाफ सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिलाओं को हटाने के दौरान शहर की क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। मस्जिद हटाने के मामले पर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को ही सुनवाई होनी है।उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की नौ सो मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही है। इसके दायरे में आने वाली इमारतों को तोड़ा जा रहा है। भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार रात सड़क किनारे बिजली के पोल में करंट आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। वे शॉपिंग करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शी हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक दिव्यऋषि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सहारे के लिए सड़क किनारे लगे पोल को एक हाथ से पकड़ लिया। MP में 37.7 इंच बारिश यह कोटे की 95.8% मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई एक सप्ताह के अंदर होने लगेगी। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक- अगले 4 दिन प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी या भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है। मंगलवार से उज्जैन इंदौर ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज धूप खिलेगी। रविवार तक प्रदेश में औसत 37.7 इंच बारिश हो गई जो कोटे की 95.8 प्रतिशत है। 0.2% बारिश होने के बाद प्रदेश सामान्य बारिश की कैटेगिरी में आएगा। 3 दिन में यदि कहीं हल्की बारिश भी हुई तो प्रदेश सामान्य बारिश की कैटेगिरी में आ सकता है।