Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Sep-2026

नाले में अवैध खनन का विरोध करने पर सरपंच सहित अन्य से मारपीट आधा दर्जन घायल रविवार को खुले रहे बैंक 28 से 30 तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल घोड़ेश्वर वाद्ययंत्र संग्रहालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अजय सुखदेवे ने संग्रहालय पहुंचकर दी बधाई। भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम रट्टा में 27 सितम्बर रविवार की सुबह नाले में अवैध खनन व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अवैध खनन में लिप्त दमाहे परिवार द्वारा लाठी व डंडे से मारपीट कर मुकेश मर्सकोले व सरपंच सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से मारपीट की गई। इस मारपीट में आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई है। सरपंच व गामीण से मारपीट के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दमाहे परिवार के घर व वाहनों में भी तोडफ़ोड़ कर दी। इस घटना के बाद गांव में भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर सीएसपी सहित भरवेली कोतवाली ग्रामीण थाना प्रभारी व पुलिस बल ने मौके में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। रट्टा गांव देखते-देखते ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बताया गया कि गांव में अवैध उत्खनन नहीं करने समिति गठित कर निर्णय लिया गया था। लेकिन बाहर से गांव में बसे दमाहे परिवार के द्वारा अवैध खनन किया जाता था। बालाघाट. सप्ताह में पांच दिन वर्किग डे लागू किए जाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन्स के आव्हान पर २8 से 3० सितम्बर तक तीन दिवसीय बैंक के अधिकारी/कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का ऐलान के चलते व हड़ताल के पूर्व शनिवार व रविवार अवकाश के चलते बैंक बंद रहने की दशा में शासन द्वारा रविवार को बैंक खुली रखने का निर्देश जारी किया था। इससे रविवार को बैंक खुले रहे व बैंकिंग कार्य प्रारंभ रहा। हालांकि बैंकों में खातेदारों की भीड़ कम ही दिखाई दी। कभी भी रविवार को बैंकिंग कामकाज प्रारंभ नहीं रहता है इससे बहुत कम ग्राहक ही बैंक में लेन-देन के काम से पहुंचे। बालाघाट-सिवनी मुख्य मार्ग की बदहाल और जीर्ण-शीर्ण अवस्था को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने कड़ा रुख अपनाया है। 27 सितंबर को शाम 05 बजे विधायक श्रीमती मुंजारे ने स्थानीय नागरिकों और समर्थकों के साथ बालाघाट-सिवनी मार्ग का लालबर्रा में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और बदतर यातायात स्थिति को देखकर उन्होंने मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। ​विधायक अनुभा मुंजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग श्रेणी की इस महत्वपूर्ण सड़क की हालत किसी ग्रामीण रास्ते से भी बदतर हो चुकी है। प्रतिदिन हजारों यात्री स्कूली बच्चे और राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि MPRDC विभाग और जिला प्रशासन लगातार केवल आश्वासन दे रहे हैं लेकिन धरातल पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है। बालाघाट नगर के बूढ़ी स्थित सुप्रसिद्ध निजी वाद्ययंत्र संग्रहालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा स्थाई आमंत्रित सदस्यशहडोल जिला प्रभारी अजय सुखदेवेभूपेन्द्र सुहागपुरे संग्रहालय पहुंच कर संस्थापक ज्ञानेश्वर घोड़ेश्वर को उनके अद्वितीय योगदान के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई इस अवसर पर घोड़ेश्वर जी ने बताया कि उन्होंने पिछले 50 वर्षों में अत्यंत कठिन परिश्रम संघर्ष और समर्पण के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्राचीन व दुर्लभ वाद्ययंत्रों का संग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय उनके जीवन का सपना और जुनून हैजो आज बालाघाट जिले की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर कलेक्टर सांसद विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी संग्रहालय का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन करते हैं।