Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Sep-2026

खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ का हमलाघायल स्कूल के मैदान में एमडी ड्रग्स की सौदेबाजी कोतवाली पुलिस ने दो को दबोचा पातालकोट में खुले 5 नए होम स्टे आदिवासी परिवारों को मिलेगा रोजगार का सहारा मन की बात’ से कार्यकर्ताओं में सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प मजबूत इमलीखेड़ा में पहली बार सजा विशाल दंगल हजारों दर्शकों ने देखी रोमांचक कुश्तियां पेंच टाइगर रिजर्व के कुंभपानी बफर रेंज अंतर्गत ग्राम गुमतरा में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय नंद किशोर मसराम पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में नंद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल बिछुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छिंदवाड़ा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुंभपानी बफर रेंज का वन अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बाघ की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी। घटना के बाद गुमतरा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कोतवाली पुलिस ने एक माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सागरपेशा स्थित प्राथमिक स्कूल के ग्राउंड से दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैजान खान (27) निवासी पुराना बैल बाजार और जैद फराज (25) निवासी हुसैन नगर स्कूल के मैदान में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए मौजूद हैं। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने एमडी ड्रग्स नागपुर निवासी बाबू उर्फ मारूफ खान से खरीदना बताया है जिसके बाद पुलिस अब ड्रग्स की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने पातालकोट के पर्यटन ग्राम बीजाढाना में पांच नए होम स्टे का लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि आदिवासी अंचलों में विकसित हो रहे होम स्टे पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही स्थानीय परिवारों की आय और रोजगार बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं। नए होम स्टे शुरू होने के बाद जिले में संचालित होम स्टे की संख्या 60 हो गई है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि होम स्टे से ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। बीजाढाना सूर्योदय-सूर्यास्त के मनमोहक नजारों और कोहरे से ढकी पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। गांव में अब आठ होम स्टे शुरू हो चुके हैं जबकि तीन निर्माणाधीन हैं। ‘ भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से कार्यकर्ताओं में जनसेवा जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में साझा किए गए प्रेरक प्रसंग कार्यकर्ताओं के सेवा संकल्प को और मजबूत करते हैं। शहर के इमलीखेड़ा में पहली बार आयोजित विशाल इनामी दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। 51 हजार रुपए के इनामी मुकाबले को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। दर्शकों से मैदान खचाखच भर गया और कई लोग छतों पेड़ों व पानी की टंकियों पर चढ़कर कुश्ती का आनंद लेते नजर आए।अखाड़ा समिति पार्षद बबला पटेल एवं उनकी टीम के संयुक्त आयोजन में हुए दंगल में महाराष्ट्र कर्नाटक सिवनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। महिला पहलवानों ने भी मुकाबलों में हिस्सा लेकर खूब तालियां बटोरीं। पहलवानों की जोरदार पटखनी पर पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सौंसर विधायक विजय चोरे वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सक्सेना सांसद विवेक बंटी साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। तेज हवा-बारिश से 40-50 एकड़ फसलें प्रभावित किसानों को लाखों का नुकसान परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिखवाड़ी में बीते दिनों तेज हवा और बारिश के साथ आए तूफान से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी टमाटर और मक्का की फसलें प्रभावित होने से किसानों को लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है।किसान परसु यदुवंशी के करीब 8 एकड़ में लगी मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा जबकि किसान संजीव यादव के डेढ़ एकड़ खेत में लगी टमाटर की फसल भी बर्बाद हो गई। ग्रामीणों के अनुसार लिखवाड़ी गांव में करीब 40 से 50 एकड़ क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को लिंगा में विपिन कराड़े के निवास पर भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरक प्रयासों पर विचार साझा किए। सांसद साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से मिले देशहित और जनसेवा के संदेश सभी को राष्ट्रसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं। बच्चों ने रंगों में सजाई विकसित भारत की तस्वीर विजेता विद्यार्थी सम्मानित सेवा संकल्प अभियान के तहत महर्षि विद्या मंदिर में ‘मेरे सपनों का भारत विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता के जरिए विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरा।प्रतियोगिता में सौम्या चरपे ने प्रथम गौरी अलडक ने द्वितीय तथा प्रेरणा चौबीतकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित प्रवीण काटकर अध्यक्ष छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन शेष रहने से निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया एवं अशोक चौकसे ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में प्रवीण काटकर अध्यक्ष गौरव मालवीय उपाध्यक्ष ललित साहू सचिव रामकुमार ठाकुर सहसचिव तथा आनंद वारे कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक शरद पाठक सहित पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी ने पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया।