Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Sep-2026

सियालघोघरी खदान में मजदूर की मौत सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल माचागोरा के मछुआरों ने नई मत्स्य समिति बनाने की उठाई मांग सिम्स को 185.47 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी कुल बजट 953.69 करोड़ कोटवार पर दबंगई और शासकीय जमीन पर कब्जे के आरोप ग्रामीणों ने की हटाने की मांग अल्पवृष्टि से संकट में पांढुर्ना के किसान कमलनाथ ने राहत के लिए लिखा पत्र दमुआ की सियालघोघरी कोयला खदान में सोमवार रात पाली के दौरान डब्ल्यू-2 सेक्शन में रूफ बोल्टिंग का काम कर रहे 50 वर्षीय कर्मचारी सुमेरसिंग पिता ब्रजलाल सकोम अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारी उन्हें खदान से बाहर लाकर मंगलवार अलसुबह जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खदान कर्मियों ने प्रथम दृष्टया मौत दम घुटने और पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने से होने का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। घटना के बाद श्रमिकों में आक्रोश फैल गया और इंटक पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। खास बात यह है कि इसी खदान में पिछले दो सप्ताह में चार महिला कर्मचारी भी काम के दौरान बेहोश हो चुकी हैंश्रमिकों का आरोप है कि कुछ समय के लिए सेक्शन में काम रोका गया लेकिन रात की पाली से काम फिर शुरू कर दिया गया। कर्मचारी की मौत और लगातार हो रही घटनाओं को लेकर विधायक एवं इंटक अध्यक्ष सोहन बाल्मिक ने खान सुरक्षा महानिदेशक धनबाद को पत्र लिखकर खदान प्रबंधन पर सुरक्षा की अनदेखी और उत्पादन बढ़ाने पर अधिक जोर देने के आरोप लगाए हैं। चौरई तहसील के ग्राम वारघटयारी के मछुआरों ने माचागोरा बांध की मत्स्य समितियों में वास्तविक मछुआरों को शामिल करने और नई समिति का पंजीयन कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा। मछुआरों का कहना है कि बांध बनने से पहले वे दोनों ओर की नदियों में मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करते थे लेकिन बांध बनने के बाद उनका पारंपरिक व्यवसाय प्रभावित हो गया है। वर्तमान में बिना समिति के मछली पकड़ने के कारण उन्हें उचित दर नहीं मिल रही और मत्स्य महासंघ की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने समितियों में कार्यरत मछुआरों की जांच कराकर वास्तविक मछुआरों की नई समिति गठित करने तथा नाव जाल सहित योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 185.47 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मंजूर की है। सांसद बंटी विवेक साहू के अनुसार उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल और मुख्य सचिव से मुलाकात कर अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सिम्स अस्पताल अन्य भवनों संबद्ध सेवाओं और बाह्य विकास कार्यों के लिए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। वर्ष 2022 में स्वीकृत 768.22 करोड़ रुपए की राशि अब बढ़कर 953.69 करोड़ रुपए हो गई है। सांसद ने कहा कि अतिरिक्त राशि से सिम्स में अस्पताल सहित अन्य भवनों के निर्माण और सुविधाओं के विस्तार का काम संभव होगा। चौरई तहसील के ग्राम लुंगसी में कोटवार पंछूलाल नायक के खिलाफ करीब 15 से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटवार शासकीय रास्ते से किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र ले जाने से रोकता है और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत में कोटवार पर करीब 17-18 एकड़ शासकीय/कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने तथा शिकायत करने वाले ग्रामीणों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच सचिव और वरिष्ठ नागरिकों की समझाइश के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कलेक्टर से कोटवार को पद से हटाकर गांव में नए व्यक्ति की नियुक्ति करने की मांग की है। पांढुर्ना जिले में अल्पवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों को तत्काल राहत दिलाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का प्राथमिकता से सर्वे कराने पात्र किसानों को मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि दिलाने तथा बिजली बिलों में नियमानुसार छूट या अन्य सहायता देने की मांग की है। कमलनाथ ने पत्र में कहा कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है और समय पर सहायता नहीं मिलने पर उनकी परेशानी बढ़ सकती है। रोजगार बढ़ा बेरोजगारी घटी; विकसित भारत के लिए युवाओं को अवसर जरूरी: बंटी साहू नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा विकसित भारत 2047 के तहत आयोजित विशेष कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। कार्यशाला में रोजगार के नए अवसर कौशल विकास औद्योगीकरण नए कारोबार और युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर चर्चा हुई। सांसद साहू ने कहा कि वर्ष 2014-15 से 2023-24 के बीच देश में रोजगार में 17.1 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि रोजगार दर 2017-18 के 46.8 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 57.4 प्रतिशत हुई जबकि बेरोजगारी दर 7 प्रतिशत से घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और कौशल को सही अवसरों से जोड़कर ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कोटवार पर दबंगई और शासकीय जमीन पर कब्जे के आरोप ग्रामीणों ने की हटाने की मांग चौरई तहसील के ग्राम लुंगसी में कोटवार पंछूलाल नायक के खिलाफ करीब 15 से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटवार शासकीय रास्ते से किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र ले जाने से रोकता है और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत में कोटवार पर करीब 17-18 एकड़ शासकीय/कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने तथा शिकायत करने वाले ग्रामीणों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच सचिव और वरिष्ठ नागरिकों की समझाइश के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कलेक्टर से कोटवार को पद से हटाकर गांव में नए व्यक्ति की नियुक्ति करने की मांग की है। दुकानदार ने शराब के पैसे देने से किया इनकार युवक ने की मारपीट शहर के छोटे तालाब के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। बालाजी डेली नीड्स के संचालक हरिओम साहू (20) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 27 सितंबर की रात करीब 2.23 बजे हर्ष उर्फ छोटू ठाकुर उसकी दुकान पर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हाथ-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने दुकान बंद नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। शोर सुनकर हरिओम का भाई मुकुंद साहू और उत्कर्ष सिंह टोरिया मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। गणेश विसर्जन कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण हरिओम ने अगले दिन 28 सितंबर की शाम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई बिजली की समस्या से परेशान मूछदे के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट उमरेठ तहसील के ग्राम मूछदे में लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में बिजली के पोल की आवश्यकता है और 24 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 5-6 वर्षों से बिजली विभाग और ग्राम पंचायत को समस्या के समाधान के लिए आवेदन दिए जा रहे हैं लेकिन अब तक निराकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बिजली के पोल लगवाने और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। स्वामित्व योजना में अतिरिक्त दायित्व से मुक्त करने की मांग पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन स्वामित्व योजना 2026 के तहत पटवारियों को निष्पादक या विक्रेता बनाए जाने की प्रक्रिया के विरोध में जिला पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय आह्वान पर दिए ज्ञापन में संघ ने कहा कि जिन लोगों के नाम अधिकार अभिलेख और वर्तमान खसरे में भूमि स्वामी के रूप में दर्ज हैं उनके लिए दोबारा रजिस्ट्री या निष्पादन की प्रक्रिया कराना उचित नहीं है। संघ ने इस व्यवस्था से पटवारियों को पूरी तरह अलग रखने की मांग की जनसुनवाई में 171 आवेदकों ने रखीं समस्याएं कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 171 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सीमांकन नक्शा दुरुस्ती अतिक्रमण हटाने नाला गहरीकरण अनुकंपा नियुक्ति प्रधानमंत्री आवास बिजली-पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए जबकि कुछ मामलों को समय-सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए चिन्हित किया गया।