Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Sep-2026

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सिंगरौली के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सीएसआर परियोजना के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। 3 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में स्तन कैंसर से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है ताकि विशेष मोबाइल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एम्बुलेंस के माध्यम से महिलाओं की जांच घर-घर के करीब सुलभ हो सके।मेडिकल कॉलेज के डीन कार्यालय के सेमिनार रूम में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बताया गया कि यह पहल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. नवनीत सक्सेना और NCL के महाप्रबंधक राजीव रंजन के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। इसमें पारुल यादव प्रोजेक्ट मैनेजर कम्युनिटी डेवलपमेंट और डॉ. विवेक खरे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नेहरू शताब्दी चिकित्सालय सिंगरौली का विशेष सहयोग रहा है। इस योजना के धरातल पर उतरने से अंचल की महिलाओं को समय पर स्तन कैंसर की जांच और इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत श्रीराम कॉलेज के छात्र अविनाश कुमार के साथ हुई 5 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे जिसके तहत माढ़ोताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बाबा बरपानी निवासी आयुष उर्फ आयुष्मान राजपूत को दबोच लिया। आरोपी ने डरा-धमकाकर छात्र से 5 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन के जरिए अन्य खातों में ट्रांसफर करवाए थे जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। माढ़ोताल थाने की एक विशेष टीम जिसमें एएसआई तीरथ बागरी एएसआई विजय शुक्ला सचिन कुणाल विनय देवकीनंदन और राहुल शामिल थे ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ा। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी तीन-चार अन्य अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। जबलपुर। संजीवनी नगर क्षेत्र में गणेश पंडाल के दौरान बालक शौर्य चनपुरिया की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। मृतक शौर्य के परिजनों सुनील अग्निहोत्री ने SP को आवेदन देकर घटना के जिम्मेदार गणेश समिति आयोजक हितेश काकोड़े मामा टेंट संचालक इलेक्ट्रिशियन और अन्य संबंधितों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक गंभीर व संज्ञेय घटना है जिसमें आयोजकों और बिजली व्यवस्था से जुड़े लोगों की खुली लापरवाही सामने आई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो महत्वपूर्ण साक्ष्यों और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कि सभी दोषियों को तुरंत हिरासत में लिया जाए घटनास्थल का वैज्ञानिक मुआयना कराया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने वोट चोरी और बेरोज़गारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि देश का युवा आज अपने वोट और नौकरी दोनों का हिसाब मांग रहा है लेकिन सरकार उनकी लोकतांत्रिक ताकत को कमजोर करने में जुटी है।यश लखन घनघोरिया ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गए सवालों पर अब मुहर लग चुकी है। आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे और उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार रोजगार देने के बजाय चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह युवाओं के हक रोजगार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई जारी रखेगी। जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित दरहाई में हुई लाखों की सिगरेट चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। व्यवसायी सौरभ जैन की पान मसाला दुकान से 5-6 जुलाई की दरमियानी रात करीब 15 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट चोरी हो गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की और वारदात में शामिल 5 आरोपियों को धर दबोचा।सीएसपी सोनू कुर्मी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शुभम परमार दिशांत यादव सरजौन जाट अमित जैन और दीपक सैनी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से फिलहाल 80 से 85 हजार रुपये कीमत की सिगरेट बरामद कर ली गई है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मदन महल इलाके में हुई चाकूबाजी और लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य सिगरेट चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।