Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Oct-2026

जबलपुर: पनागर के बैहर गांव निवासी 65 वर्षीय भागवती पटेल की शैल्बी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि महिला केवल पेट दर्द की शिकायत लेकर खुद चलकर अस्पताल आई थी। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दिल में ब्लॉकेज का हवाला देते हुए तुरंत एंजियोप्लास्टी कर दी और मरीज को आईसीयू में भर्ती कर लिया। कई घंटों तक परिजनों को मिलने नहीं दिया गया और शाम करीब 7 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।परिजनों का आरोप है कि बीमा क्लेम का पैसा भुनाने के लिए बेवजह एंजियोप्लास्टी की गई और महज कुछ घंटों के इलाज का बिल 2.60 लाख रुपये बना दिया गया। 1.50 लाख का इंश्योरेंस क्लेम स्वीकृत होने के बावजूद देर रात तक शव न सौंपने पर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर अस्पताल के डॉक्टर आशीष तिवारी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सर्जरी सफल रही थी और मरीज को बचाने का हर संभव प्रयास किया गया था; मौत का सही कारण मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबलपुर। गंगा नगर स्थित पीएम श्री रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा 7 की छात्रा के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि शिक्षक आशीष जैन ने पढ़ाई के दौरान छात्रा पर डस्टर फेंककर दे मारा जिससे वह चोटिल हो गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर संजीवनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद स्कूल परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस और शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण होना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र के गढ़ापुरवा रोड पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धनवंतरी नगर स्थित ब्रिटिश स्कूल के बच्चों को लेकर लौट रही एक स्कूली वैन को सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार 8 बच्चे घायल हो गए जिनमें से 3 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गढ़ा पुलिस ने सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चिंता और रोष व्याप्त है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बटालियन के सामने रामनगर इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच एक चाय-पान की दुकान को निशाना बनाते हुए तीन सूअरमार बम फेंके। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। दुकान मालिक विभेश गुप्ता के मुताबिक रात में धमाके की आवाज सुनने के बाद सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो वहां एक फटे हुए बम के अवशेष और दो जिंदा सूअरमार बम बरामद हुए। मामले की जानकारी देते हुए रांझी थाना प्रभारी उमेश गोहलानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि वारदात का मुख्य मकसद इलाके में दहशत फैलाना था। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर। शहर के ओमती थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका का पिछले दो वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पवन कोरी निवासी सिंधी कैंप हनुमानताल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को घंटाघर स्थित चिल एंड थ्रिल कैफे एमएन पैलेस और आयस लॉज जैसे स्थानों पर ले जाकर अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य संदिग्ध स्थानों और सहयोगियों की भी गहनता से जांच कर रही है। जबलपुर। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक्सिस स्कूटी से राहगीरों से झपटमारी करने वाले आरोपी तौसीफ खान और उसके एक 16 वर्षीय नाबालिग साथी को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से झपटे गए 4 मोबाइल सोने का पैंडिल क्रेडिट कार्ड 22 हजार 650 रुपये नकदी और मदनमहल क्षेत्र से चुराई गई एक्सिस स्कूटी बरामद की गई है।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मदनमहल से स्कूटी चोरी करने के बाद कैंट और सिविल लाइन इलाकों में महिलाओं व राहगीरों के पर्स छीने थे। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कैंट मदनमहल और बेलबाग थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तौसीफ पहले भी नागपुर में गांजे के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में छूटकर आया था वहीं नाबालिग साथी भी बेलबाग थाने में अड़ीबाजी के मामले में फरार चल रहा था।