Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Oct-2026

किसानों ने CM का काफिला रोका सूखी फसलें दिखाकर मांगी राहत CM ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश लाडली बहना में नाम जुड़वाने पहुंचीं हजारों महिलाएं शिविर में नहीं मिला लाभ स्वामित्व योजना की फ्री रजिस्ट्री पर पटवारियों का विरोध कानूनी जोखिम का हवाला देकर दायित्व से मुक्त करने की मांग चोरी की बाइक खंडहर की झाड़ियों में छिपाई दो आरोपी गिरफ्तार पीजी कॉलेज में गौरव का क्षण पूर्व राज्यपाल उइके सहित कुलगुरुओं का सम्मान पांढुर्णा नया जिला बनने के बाद विकास की उम्मीदों को अब सरकार की प्राथमिकता का सहारा मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पांढुर्णा में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में साफ कहा कि जिले के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने एग्रीकल्चर व स्किल डेवलपमेंट पर विशेष काम करने की बात कही मुख्यमंत्री ने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों को भी गति देने को कहा। बैठक में कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने बताया कि जिले में अब तक 112 करोड़ रुपए के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि 248 करोड़ रुपए के कार्य प्रचलित हैं। दौरे के दौरान सूखी फसलें लेकर पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोककर फसल नुकसान का सर्वे जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और कर्जमाफी की मांग की। मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनीं और कलेक्टर को तत्काल निष्पक्ष फसल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार राहत दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड विधायक निलेश उईके सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत रविवार को नगर निगम के पांच जोनल कार्यालयों में आयोजित शिविर में लाडली बहना योजना का लाभ लेने पहुंचीं हजारों महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ा। महिलाओं के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फोन कर शिविर में योजना में नाम जुड़वाने की जानकारी दी थी। इसी सूचना पर करीब 2 हजार से अधिक महिलाएं पहुंचीं लेकिन नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। सुबह से महिलाएं योजना शाखा और जोनल कार्यालयों में कतार में खड़ी रहीं। बाद में निगम कर्मचारियों ने महिलाओं के नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए लेकिन योजना में नाम जोड़ने की जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे महिलाओं में नाराजगी रही और उन्हें बिना लाभ लिए लौटना पड़ा। स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि की फ्री रजिस्ट्री को लेकर पटवारी और राजस्व अधिकारियों का विरोध तेज हो गया है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने शासन को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया में कानूनी और तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए पटवारियों को निष्पादक के दायित्व से मुक्त करने की मांग की है।संघ का कहना है कि त्रुटिपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड ई-केवाईसी में विसंगतियों और स्पष्ट कानूनी संरक्षण के अभाव में रजिस्ट्री करने से पटवारियों पर भविष्य में सिविल और आपराधिक मुकदमों का खतरा बढ़ सकता है। संघ ने अभिलेखों का सत्यापन और सुधार होने तक रजिस्ट्री प्रक्रिया रोकने तथा उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की है।इधर पटवारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में छिंदवाड़ा जिले के पटवारियों ने सभी शासकीय ग्रुप छोड़ दिए हैं। संघ ने निष्पादन का दायित्व पंचायत या अन्य सक्षम प्राधिकारी को सौंपने की मांग उठाई है। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.20 लाख रुपए कीमत की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की रात खापाभाट स्थित घर के आंगन से हीरो फैशन प्रो बाइक चोरी हुई थी। जांच के दौरान संदीप सरेयाम (34) और दिनेश विश्वकर्मा (32) दोनों निवासी खापाभाट को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार करते हुए 2 अक्टूबर को लालबाग से एक TVS बाइक चोरी कर उसे अभिमन्यु होटल के पास खंडहर की झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बाइक बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं छत्तीसगढ़-मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. इंद्रप्रसाद त्रिपाठी तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया का शॉल श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।समारोह में अतिथियों ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए कर्म निरंतर परिश्रम अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया। प्रो. त्रिपाठी ने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा दी वहीं प्रो. कुड़रिया ने गुरु के महत्व और सम्मान को जीवन की सफलता का आधार बताया। पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शिक्षा ज्ञान नेतृत्व और जनसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इससे पहले अतिथियों ने महाविद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण भी किया। शिशु गृह पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चों संग बिताया समय सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने वार्ड क्रमांक 19 स्थित सोशल केयर नवजागृति मंडल शिशु गृह पहुंचकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल और पढ़ाई को लेकर संस्था के स्टाफ से चर्चा की। इस दौरान बच्चों को बिस्किट चॉकलेट और पानी की बोतलें वितरित की गईं। यादव ने कहा कि जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक पहुंचकर सेवा और संवेदना का भाव मजबूत करना अभियान का उद्देश्य है महिलाओं की खुशियों को मिलेगी नई उड़ान तनावमुक्त जीवन के लिए बना ‘स्पार्किंग क्लब दिवाह’ महिलाओं को खुशहाल जीवन जीने मानसिक तनाव से दूर रखने और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में ‘स्पार्किंग क्लब दिवाह’ का गठन किया गया है। क्लब के माध्यम से महिलाओं को एक ऐसा सकारात्मक मंच उपलब्ध कराया जाएगा जहां वे अपनी भावनाएं साझा करने के साथ मनोरंजक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी और एक-दूसरे के साथ बेहतर समय बिता सकेंगी।क्लब की सदस्य राधा राय ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्पार्किंग क्लब दिवाह की शुरुआत की गई है। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को आपसी संवाद मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना है ताकि वे अपनी खुशियों और रुचियों को भी प्राथमिकता दे सकें।क्लब की गतिविधियां केवल मनोरंजन और आपसी मेलजोल तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि इसे समाजसेवा का माध्यम भी बनाया जाएगा। सामाजिक एकता और युवा शक्ति को मजबूत करने पर हुआ मंथन चित्रांश भवन में हीरासुका आदिवासी प्रधान महासंघ मध्यप्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। मातृशक्ति और पितृशक्ति की उपस्थिति में समाज की एकता संगठन और अखंडता को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही समाज के उत्थान युवाओं के परिचय सम्मेलन और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ