Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Oct-2026

बिलासपुर के सिरगिट्टी में एक युवक को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। बाइक पर लिफ्ट लेने के बाद आरोपी ने शराब दुकान के पास अपने दो साथियों को बुलाकर बाइक सवार से पैसे की मांग की। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक रायवेन्द्र यादव सिरगिट्टी फाटक के पास से बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। शराब दुकान के पास पहुंचने पर युवक ने बाइक रुकवाई और पैसे मांगने लगा। इनकार करने पर उसने अपने दो साथियों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर रायवेन्द्र पर हमला कर दिया। घटना में रायवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सेवा समर्पण अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। रामविचार नेताम ने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों के लिए आवास उज्ज्वला और खाद्यान्न समेत कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में रोजाना करीब 1600 आवास बनाए जा रहे हैं। कृषि मंत्री के मुताबिक प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि MSP बढ़ाने के साथ दलहन और तिलहन के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। SIR के तहत मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डहरिया ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के दौरान चुन-चुनकर कांग्रेस समर्थक लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए। डहरिया के मुताबिक करीब 25 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं जबकि पिछले चुनाव में जीत-हार का अंतर करीब 6 लाख 30 हजार वोट का था। डहरिया ने कहा कि जिस तरह नाम काटने के लिए शिविर लगाए गए उसी तरह अब नाम जोड़ने के लिए भी शिविर लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ के जरिए करीब 19 लाख लोगों तक पहुंचने की प्रक्रिया चल रही है। कोल लेवी घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट पहुंचने के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया और संविधान पर पूरा भरोसा है। मामले में फाइनल चालान पेश किए जाने की प्रक्रिया को लेकर भी सुनवाई हुई। देवेंद्र यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में कुशासन की सरकार है और सरकार उद्योगपतियों के सामने गिरवी रखी गई है। उन्होंने सरकार के रिमोट कंट्रोल से चलने का भी आरोप लगाया। देवेंद्र यादव ने कहा कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने खुद को राहुल गांधी का सिपाही बताते हुए कहा कि वे हर मोर्चे पर खड़े रहेंगे। यादव ने कहा कि जेल की दीवारें उनका इरादा नहीं तोड़ पाईं तो सरकार भी उनका हौसला नहीं तोड़ सकती। दुर्ग जिले के सर्किट हाउस में वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। केदार कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आवास स्वास्थ्य गरीब कल्याण और अन्य जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।