Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Oct-2026

जबलपुर: मदनमहल पहाड़ी से विस्थापित होकर तेवर में बसाए गए करीब 400 परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि न मिलने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रभावितों का आरोप है कि मोबाइल पर आवास योजना की एक लाख रुपये की पहली किस्त जारी होने का मैसेज तो आ गया है लेकिन बैंक खातों में पैसे नहीं पहुंचे हैं। जिसके कारण वे पिछले पांच वर्षों से तिरपाल के अस्थायी मकानों में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि बस्ती के आसपास जंगल होने के कारण हमेशा जहरीले जीव-जंतुओं और सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में झोपड़ियों में पानी भर जाता है जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी रहती है। इसके अलावा क्षेत्रवासियों ने स्थानीय संजीवनी अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का भी आरोप लगाया है। विस्थापितों ने कलेक्टर क्षेत्रीय विधायक और सांसद से जल्द से जल्द पीएम आवास की राशि दिलाने और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। जबलपुर: शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे स्मैक नशीले इंजेक्शन और जहरीली शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बंशकार समाज महासभा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उर्फ राज अर्खेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि संस्कारधानी जबलपुर में गली-मोहल्लों तक डुप्लीकेट व जहरीली शराब और नशीले पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इसके कारण रोजाना पारिवारिक कलह मारपीट चोरी हत्या और सड़क हादसों जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।ज्ञापन में सागर जिले में हाल ही में हुई जहरीली शराब त्रासदी का हवाला देते हुए शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। महासभा ने आरोप लगाया कि शहर के पूर्वी व अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में नशे की खपत सबसे अधिक है जिससे गरीब परिवारों के बच्चे व युवा बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। संगठन ने जनहित और परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब और नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत केंट विधानसभा क्षेत्र में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई और दृष्टि दोष से पीड़ित जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सेवा और गरीब कल्याण से प्रेरित होकर यह अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी सुविधाएं पहुंचाना है। आयोजन में स्थानीय विधायक महापौर नगर अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जबलपुर: अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने थानों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व अधिवक्ताओं के बीच आए दिन होने वाले विवादों पर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। मंच ने थानों में वकीलों के सम्मान और गरिमा की रक्षा के साथ-साथ भविष्य में दोनों पक्षों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता जब अपने पक्षकारों के कानूनी अधिकारों के सिलसिले में थानों में जाते हैं तो कई बार पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ असम्मानजनक व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है जिससे तनाव की स्थिति बनती है। मंच ने जोर देकर कहा कि पुलिस और अधिवक्ता दोनों ही न्याय प्रणाली के अहम स्तंभ हैं इसलिए टकराव किसी के हित में नहीं है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए मंच ने मांग रखी है कि थानों में अधिवक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए विवाद की स्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संवाद से मामला सुलझाया जाए और जिला स्तर पर अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों के लिए एक नोडल/समन्वय अधिकारी नियुक्त किया जाए। जबलपुर: शहर में यातायात विभाग और आरटीओ द्वारा की गई आकस्मिक कार्रवाई में 46 स्कूल वैन और ईको वाहनों को जब्त किए जाने के बाद चालकों में खासा आक्रोश है। जबालिपुरम स्कूल वाहन चालक संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जब्त वाहनों को तत्काल मुक्त करने की गुहार लगाई है। संघ का कहना है कि पूर्व में आरटीओ महोदया से निजी वाहनों को व्यावसायिक मद में परिवर्तित करने विशेष शिविर लगाकर परमिट-फिटनेस और लाइसेंस नवीनीकरण कराने तथा सीएनजी किट व 12 बच्चों के परिवहन की अनुमति देने की मांग की गई थी। इस पर सड़क सुरक्षा समिति द्वारा निर्णय लेने का आश्वासन मिला था लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के वाहनों को जब्त कर लिया गया।वाहनों की जब्ती से स्कूली बच्चों के आवागमन में भारी परेशानी खड़ी हो गई है और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संघ के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नियमों व दस्तावेजों से जुड़ी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई के हित को ध्यान में रखते हुए जब्त वाहनों को शीघ्र रिलीज करने का आदेश जारी करने की मांग की है। जबलपुर । पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया बायपास के पास 2 अक्टूबर की रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 से 11 बजे के बीच 5 से 6 बदमाशों ने एक व्यक्ति से एक्सेस मोटरसाइकिल नगदी और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बालिग और दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और नगद राशि जब्त कर ली है जबकि मोबाइल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। सीएसपी के अनुसार वारदात में कुल 6 आरोपी शामिल थे जिनमें से फरार 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए सभी आरोपी गोरखपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं जिनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।