Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Oct-2026

उकवा कन्या छात्रावास में डेढ़ दर्जन महिलाएं बेरोज़गार कलेक्टर से लगाई गुहार मराठा बुढ़ी से खोड़सिवनी नरसिंग नाला में पुल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश कारंजा में संघ प्रमुख ने स्मृति भवन और माधव नेत्रालय का किया लोकार्पण ज़िले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के उकवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास में भोजन बनाने का काम कर रही करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं बेरोज़गार हो गई हैं। पिछले पांच वर्षों से कार्यरत सागर और नवीन जाग्रति स्व-सहायता समूह की महिलाओं को काम से हटा दिया गया है। इसके विरोध में महिलाएं चौथी बार कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि स्कूल और छात्रावास प्रबंधन ने बिना किसी नोटिस या लिखित आदेश की प्रति दिए उन्हें काम से हटा दिया। उन्हें बताया गया कि ऊपर से आदेश आया है। महिलाओं ने पुराने समूह को काम सौंपने और रोज़गार बहाल करने की मांग की है। ज़िले के जनपद पंचायत किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मराठा बुढ़ी के बुढ़ी से खोड़सिवनी टोला नरसिंग नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणजनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि नरसिंग नाला में पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों किसानों व आमजनों को बारिश के दिनों में आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाले में बाढ़ की स्थिति होने से करीब चार लोगों की बहकर मौत हो गई है। हम कई सालों से नाले में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन मांगों पर अमल नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र नरसिंग नाला में पुल निर्माण नहीं किया गया तो आगामी चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को लांजी के कारंजा पहुंचे। यहां उन्होंने संघ से जुड़े सेवा प्रकल्पों के तहत नवनिर्मित स्मृति भवन और माधव नेत्रालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों स्वयंसेवकों सामाजिक कार्यकर्ताओं और संघ पदाधिकारियों की बड़ी मौजूदगी रही। संबोधन में डॉ. भागवत ने भारतीय समाज की सेवा और संवेदना की परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि दूसरों के दुख को देखकर आंखें नम होना और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना भारतीय मिट्टी का गुण है। कारंजा में तैयार किया गया स्मृति भवन संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और उनके छोटे भाई एवं संघ प्रचारक भाऊराव देवरस के जीवन विचार और सामाजिक-संगठनात्मक योगदान की स्मृतियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। भवन में देवरस बंधुओं के जीवन और संघ कार्य से जुड़ी स्मृतियों को सहेजा गया है। मध्यप्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार एवं चौकीदार संघ ज़िला शाखा बालाघाट की कार्यकारिणी के निर्वाचन को लेकर 6 अक्टूबर मंगलवार को कमला नेहरू महिला मंडल भवन में ज़िला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सालिकराम मेश्राम को ज़िलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष भगवानदास खोब्रागड़े व आशाबाई मेश्राम महासचिव राजेन्द्र भालाधरे सचिव राजेन्द्र उके एवं सहसचिव दिमाक उके एवं कोषाध्यक्ष विजय बोमर्डे को मनोनीत किया गया। इसके अलावा संगठन के अन्य पदों व सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इस दौरान उपस्थित ज़िले के सभी तहसीलों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त ज़िला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कोटवारों की मांगों व समस्याओं को लेकर आवाज़ बुलंद करने की अपेक्षा जताई। ग्राम पंचायत कोयलारी में आयोजित सामान्य ग्रामसभा के दौरान विवाद मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में ग्राम कोयलारी निवासी लक्ष्मीकांत गोपाले सहित आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर अनावेदक पक्ष के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में तिरोड़ी थाना प्रभारी पर भी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने तथा मोबाइल ज़ब्त कर अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाया गया है।