Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Oct-2026

पति की मौत को बीते 11 महीने 6 बार जनसुनवाई 5-6 बार एसडीएम को आवेदन और 20 चक्कर तहसील के फिर भी नहीं मिला न्याय दिवंगत पटवारी की पत्नी एक साल से लगा रही दफ्तरों के चक्कर बिना परमिट दौड़ रही स्कूल बसें जप्त 10 वाहनों से वसूला 54 हजार रूपये जुर्माना दो साल से नल सूखे जल जीवन मिशन के बावजूद बूंद-बूंद को तरसे 250 परिवार सेवा ज्योति यात्रा कल पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन मां चल नहीं सकती थी तो बेटा गोद में उठाकर पहुंचा जनसुनवाई; जमीन-मकान विवाद में छलका दर्द जिले की मोहखेड तहसील के राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर पदस्थ रहे विजय कुमार राउत की मृत्यु को करीब एक साल बीतने के बाद भी उनकी पत्नी को पेंशन क्लेम और अन्य स्वत्वों का लाभ नहीं मिल सका है। दिवंगत पटवारी की पत्नी वंदना पति विजय कुमार राउत ने बताया कि उनके पति की 12 नवंबर 2025 को मृत्यु हुई थी। इसके बाद से वह कलेक्टर जनसुनवाई में 5-6 बार एसडीएम कार्यालय में कई बार और मोहखेड़ तहसील में 10 से 20 बार आवेदन लेकर पहुंच चुकी हैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और आर्थिक परेशानी के कारण उनकी फीस जमा करना भी मुश्किल हो रहा है। बेटी की अनुकंपा नियुक्ति के लिए भी आवेदन दिया है लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। वंदना का आरोप है कि हर बार उन्हें “हो जाएगा समय लगता है” कहकर लौटा दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की है। शहर में मंगलवार को परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की सघन जांच करते हुए नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई की। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में करीब 50 छोटे-बड़े स्कूल वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस परमिट ओवरलोडिंग सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में स्कूल बस बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जब्त कर एआरटीओ कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं खराब अवस्था में संचालित किए जा रहे दो मैजिक स्कूल वाहन को भी जब्त किया गया। इसके अलावा 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 54400 रुपए का राजस्व वसूला गया। जिले की हर्रई जनपद पंचायत के राजढाना गांव में नल-जल योजना और जल जीवन मिशन की बदहाल स्थिति से करीब 200 से 250 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकी का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी घरों तक नल से पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीण दिलीप कुमार बेलवंशी ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों उपयंत्री और ठेकेदार से शिकायत की गई लेकिन अब तक योजना शुरू नहीं हो सकी। पानी की व्यवस्था के लिए महिलाओं और ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है जबकि कुछ परिवार नाले के पानी से अपनी जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन कई बार दिया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अधूरी पड़ी योजना का काम तत्काल पूरा कर नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए ताकि उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा कल ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। जिले के विभिन्न बूथों मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों से निकलने वाली यात्राएं सुबह 9 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगी। यहां सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सेवा सुशासन जनकल्याण और राष्ट्र समर्पण का संदेश दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। मां के कदम चलने में असमर्थ थे लेकिन न्याय की उम्मीद ने बेटे को उन्हें गोद में उठाकर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई तक पहुंचाने को मजबूर कर दिया। जमीन और मकान विवाद से परेशान दिव्यांग रजनिया बाई धुर्वे को उनका बेटा गोद में लेकर जनसुनवाई में पहुंचा और अधिकारियों के सामने मां का दर्द रखा। रजनिया बाई का आरोप है कि उनका पुराना खपरैल मकान तोड़कर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और मौके पर नए मकान के कॉलम भी खड़े कर दिए गए हैं। महिला ने मकान की लकड़ियां ले जाने शासकीय शौचालय तोड़ने और बाड़ी पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद के चलते परिवार को दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जनसुनवाई में महिला ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित कब्जा हटाने और उन्हें उनकी जमीन का हक दिलाने की मांग की। चंदनगांव की कॉलोनी निकली अनाधिकृत निगम ने घोषित किया अवैध; FIR की कार्रवाई शुरू नगर निगम आयुक्त सीपी राय के निर्देश पर चंदनगांव में बिना जरूरी अनुमतियों के विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निगम ने खसरा नंबर 31/2/2/1/1/1/1/1/1/1/1/1 की 0.385 हेक्टेयर भूमि पर विकसित कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित किया है। जांच में भूमि डायवर्सन कॉलोनाइजर लाइसेंस रेरा पंजीयन और निगम की अनुमति के बिना भूखंड काटकर बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। संबंधित भू-स्वामी दीपक केलकर को अंतिम सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था लेकिन जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद निगम ने कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित करते हुए संबंधित के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांजा बेचने का इंतजार कर रहा था युवक पुलिस ने दबोचा कुण्डीपुरा पुलिस ने बोरिया रोड स्थित चावल फैक्ट्री के पास कार्रवाई करते हुए 2 किलो 23 ग्राम गांजा के साथ 21 वर्षीय युवक निसार उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली निवासी पातालेश्वर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सफेद थैली में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर निसार की तलाशी ली जिसमें 2 किलो 23 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट सहित एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। ओपन कास्ट खदान के गहरे पानी में उतराता मिला युवक का शव परासिया के शिवपुरी थाना क्षेत्र के बिछुआ पठार मार्ग स्थित ओपन कास्ट खदान में सोमवार को एक युवक का शव पानी में उतराता मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बिछुआ पठार निवासी रामदीन कुमरे पिता अमीरचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है कलेक्टर कार्यालय के सामने बदहाल मैदान रहवासियों ने मांगी सफाई और विकास की पहल समाचार कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित खाली मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि मैदान में लंबे समय से कचरा निर्माण सामग्री और मलबा जमा होने से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है वहीं बच्चों के खेलने और लोगों के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थान का भी अभाव है। रहवासियों ने मैदान की तत्काल सफाई कराने कचरा व मलबा डालने पर रोक लगाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ट्राईसाइकिल की गुहार जनसुनवाई में कलेक्टर को सौंपा आवेदन मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम राजाखोह निवासी 50 प्रतिशत दिव्यांग सुमरू कहार ने ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे करीब 15 वर्षों से दिव्यांगता से जूझ रहे हैं और बढ़ती उम्र के कारण चलने-फिरने में परेशानी होती है। परिवार से भी दैनिक कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। सुमरू ने बताया कि उन्हें अब तक बैसाखी या ट्राईसाइकिल नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर जल्द ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम स्वयं कर सकें। सड़क सुरक्षा पर छात्राओं को किया जागरूक बताया गोल्डन ऑवर का महत्व रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा शासकीय गर्ल्स कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक लाखन सिंह बघेल और यातायात सूबेदार लोहित शेंडे ने छात्राओं को हेलमेट सीट बेल्ट मोबाइल से दूरी और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी Golden Hour को जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही PM-RAHAT Hit & Run मुआवजा और Good Samaritan/राह-वीर योजना की जानकारी दी। कृष्णा गौशाला को यथावत रखने की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमुआ बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक श्री कृष्णा गौशाला को यथावत संचालित रखने की मांग को लेकर गौसेवकों सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं और नगर के पार्षदों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गौशाला में आवारा एवं बीमार गायों की सेवा की जाती है और समिति के पदाधिकारी व गौसेवक समय-समय पर अपनी सेवाएं देते हैं। समिति के अनुसार गया प्रसाद बुनकर द्वारा गौशाला हटाने के संबंध में शिकायतें की जा रही हैं। इसके विरोध में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं गौसेवकों तथा नगर पालिका के पार्षदों ने लिखित सहमति देते हुए गौशाला को यथावत संचालित रखने की मांग की है। जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 171 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 171 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में भूमि सीमांकन राजस्व रिकॉर्ड व नक्शा दुरुस्ती अतिक्रमण हटाने नाला गहरीकरण अनुकंपा नियुक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना बिजली-पानी सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने कई प्रकरणों में तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा जबकि कुछ मामलों को समय-सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए चिन्हित किया।