Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Oct-2026

वेतन कटौती से परेशान सफाई कर्मचारी ने पिया जहर पार्षद पति पर लगाए आरोप प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के दौरान युवक ने एलईडी स्क्रीन पर फेंका टैब मोदी के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा हर जिले की माटी से बनेगा एकता का प्रतीक छिंदवाड़ा में हुआ माटी संग्रहण SIR के विरोध पर प्रह्लाद पटेल का पलटवार बोले- कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में अपना रही विरोधाभासी रुख नगर निगम के वार्ड क्रमांक 11 में पदस्थ सफाई कर्मचारी हरिश्चंद्र गोद्रे ने Salary कटौती से परेशान होकर घर में रखा खरपतवार नाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे Hospital में भर्ती कराया गया। हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी Salary 9300 रुपए है लेकिन इस माह उसे सिर्फ 5900 रुपए मिले। उसने बताया कि पिछले कई महीनों से Salary समय पर नहीं मिलने और कटौती के कारण उस पर करीब डेढ़ से दो लाख रुपए का कर्ज हो गया है। कर्मचारी ने Ward 11 के पार्षद पति और Supervisor पर Salary कटौती को लेकर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। भाजपा की ओर से बुधवार को दशहरा मैदान में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के दौरान एक युवक ने मंच के सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर अपना टैब फेंक दिया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर उसके साथ मारपीट की। मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया। उसे कुंडीपुरा थाने ले जाया गया। युवक की पहचान सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव (46) निवासी विजडम स्कूल के समीप पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा के रूप में बताई गई है। घटना के बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से बुधवार को दशहरा मैदान में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। जिले की पांचों विधानसभाओं से निकली सेवा ज्योति यात्राएं दशहरा मैदान पहुंचीं जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ ‘हम करके रहेंगे’ का संदेश दिया। इसके बाद पांचों विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्राओं को रवाना किया गया। चौरई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में बुधवार सुबह पानी की टंकी के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौरई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लोहारा निवासी शुभम वर्मा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में युवक की नाक से हल्का खून निकला मिला जबकि पेट के बाईं ओर चोट के निशान भी पाए गए हैं। चोट वाले स्थान पर हल्दी लगी होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन फिलहाल घटना को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। संकल्प वृक्ष अभियान के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी द्वारा माटी संग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके ने माटी एनसीसी कैडेट्स को सौंपी जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत भोपाल भेजा जाएगा। मध्य प्रदेश दिवस पर भोपाल में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम में इस माटी का उपयोग किया जाएगा। सांसद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। अलप समय के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने SIR को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपना रही है। उन्होंने कहा कि केरल में SIR की तारीफ और दूसरे राज्यों में विरोध करना कांग्रेस की विरोधाभासी राजनीति को दर्शाता है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पटेल ने उनकी राजनीति को गुमराह करने वाली बताते हुए इसे अर्बन नक्सल जैसी सोच से जोड़ा। वहीं CJP के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि अभी प्रक्रिया की शुरुआत है इसलिए जल्दबाजी में किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण औषधियों के लिए गए नमूने पांढुर्णा कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में ड्रग इंस्पेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के रख-रखाव और विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। आवश्यक औषधियों के नमूने विधिवत लिए गए जिन्हें जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट और निरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छात्रावासों में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ नहीं लापरवाही पर होगी कार्रवाई कन्या शिक्षा परिसर में जिले के सभी छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा स्वास्थ्य पढ़ाई और खान-पान की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त ने अधीक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मलेरिया के मामलों को देखते हुए छात्रावासों में मच्छरदानियों का उपयोग स्वच्छता और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की जांच स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल उपचार और अभिभावकों की समय-समय पर बैठक कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। डैनिएल्सन महाविद्यालय में छात्राओं ने सीखा इंडियन ब्राइडल मेकअप डैनिएल्सन महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ में प्राचार्य स्मृति हबल के निर्देश पर एक दिवसीय मेकअप कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सौंदर्य विशेषज्ञ शिवानी मंगरोले ने छात्राओं को साउथ इंडियन एवं इंडियन ब्राइडल मेकअप की तकनीकें सिखाईं। महिला प्रकोष्ठ द्वारा ब्यूटीशियन कुकिंग बेकिंग एवं फूड प्रिजर्वेशन जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। ब्यूटीशियन कोर्स एक वर्षीय है जिसके बाद छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षिका उषा करमेले के मार्गदर्शन में संचालित इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। पितृ पक्ष पर त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने वृद्धजनों के साथ बिताया समय पितृ पक्ष के अवसर पर त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा गोधूलि वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच की संस्थापिका श्रीमती शरद मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना आशीर्वाद लिया और जरूरत की सामग्री वितरित की। संरक्षक अनीता तिवारी ने मंच की सामाजिक मुहिम के तहत पर्यावरण संरक्षण पॉलीथिन मुक्त शहर नशामुक्ति और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। 20 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन परासिया ग्राम पंचायत इकलहरा में वित्तीय अनियमितताओं और रिकॉर्ड गायब होने के आरोपों को लेकर सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। जनपद पंचायत परासिया की सीईओ वर्षा झारिया ने इकलहरा पहुंचकर हड़ताल कर रहे लोगों से चर्चा की और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया में समय लगता है लेकिन एक सप्ताह में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही। कन्या शिक्षा परिसर में जिले के सभी छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा स्वास्थ्य पढ़ाई और खान-पान की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त ने अधीक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मलेरिया के मामलों को देखते हुए छात्रावासों में मच्छरदानियों का उपयोग स्वच्छता और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की जांच स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल उपचार और अभिभावकों की समय-समय पर बैठक कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक समिति के सहयोगी सक्रिय सदस्य राजीव तिवारी ने अपनी दिवंगत बहन श्रीमती तृप्ति भार्गव की स्मृति में दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत आधार फाउंडेशन संस्था को 7 बेड एवं गद्दे वितरित किए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सत्येन्द्र ठाकुर ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से की गई है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला इकाई द्वारा शासकीय हाई स्कूल सागरपेशा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनिल एडविन की विशेष उपस्थिति में फलदार पौधे रोपकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।