सात साल बाद खुला राज़ घर में छिपाकर रखे थे बाघ के अवशेष जन-जन तक पहुंचे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं-अहिरवार जुआ फड़ पर पुलिस का छापा 12 जुआरी गिरफ्तार डीजल संकट से जूझ रहे किसान खेती के काम पर पड़ रहा असर 100 वर्षों से संघ कर रहा है हिन्दू समाज को संगठित: डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना पूर्व छिंदवाड़ा वनमंडल के छिन्दी परिक्षेत्र में वन विभाग ने बाघ शिकार से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से बाघ के अवशेष बरामद किए हैं। विश्वसनीय सूचना के आधार पर जारी सर्च वारंट के तहत वन अमले ने आरोपी दिनेश कुमार नेमा के घर की तलाशी ली जहां से बाघ का एक नाखून दो दांत तथा हड्डियों के कुछ टुकड़े जब्त किए गए।पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद अवयव वर्ष 2019 में सामने आए बाघ शिकार प्रकरण से संबंधित हैं। उसने बताया कि उस मामले में उसके सहित 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था और तब से ये अवयव उसके घर में छिपाकर रखे गए थे। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बारेलाल अहिरवार शनिवार को छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में नगर निगम के सफाई एवं ठेका कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस पर अहिरवार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिएमीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वे प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। इसी क्रम में छिंदवाड़ा पहुंचे हैं जहां केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पोदार स्कूल के पीछे मैदान में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 35 हजार 800 रुपये नकद ताश के पत्ते तथा जुए में उपयोग किया जा रहा अन्य सामान जब्त किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पा उर्फ आशु रैकवार अमित यादव योगेश प्रभावी गायत्री रैकवार विक्रांत लोखंडे नीरज कराड़े श्रवण पाटनकर विवेक राजूरा निशांत अलड़के पुनीत बाकड़े विशाल यादव एवं गगन लोखंडे शामिल हैं। पेट्रोल पंपों पर केन में डीजल नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी जिले में किसानों को इन दिनों डीजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मानसून पूर्व खेतों की जुताई का समय शुरू हो चुका है लेकिन पेट्रोल पंपों पर केन में डीजल नहीं दिए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में काम कर रहे ट्रैक्टरों के लिए डीजल लाने की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें बार-बार ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप तक जाना पड़ रहा है।बोरिया गांव के किसानों ने बताया कि केवल डीजल भरवाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। इसका सीधा असर खेती के कार्यों पर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों से मांग की है कि कृषि कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए केन में डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए ताकि समय पर जुताई और अन्य कृषि कार्य पूरे हो सकें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग का समापन रविवार को शिव पर्वत बड़गोना लिंगा में दीक्षांत समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन—कुटुंब प्रबोधन स्वदेशी एवं स्वभाषा पर्यावरण संरक्षण नागरिक कर्तव्यों के पालन और सामाजिक समरसता—को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह और उद्योगपति संजीव कुमार पाटनी ने भी राष्ट्र निर्माण एवं सेवा भाव पर अपने विचार रखे। गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों ने पकड़े कान पुलिस ने निकाला जुलूस शहर में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को उनका जुलूस निकाला। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आए। साथ ही उनसे गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है के नारे भी लगवाए गए। कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग मालवी हर्ष तिवारी महेंद्र साहू और कृष चौहान शामिल हैं। आरोप है कि इन चारों ने शुक्रवार को चर्च कंपाउंड निवासी संगीता कपाले और उनके बेटे दिव्यांश कपाले के साथ मारपीट की थी। वहीं शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे पीड़ितों के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी।मामले की जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए में कृतसंकल्पित हूं: बंटी विवेक साहू महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 9 खेरी भोपाल में आयोजित बड़ादेव स्थापना एवं विशाल गोंडी सम्मेलन में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज के सम्मान और विकास के लिए कार्य किया है तथा वे स्वयं भी आदिवासी समुदाय के उत्थान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आदिवासी समाज के सम्मान में गमछा बांधकर संसद में शपथ लेना उनके संकल्प का हिस्सा था।कार्यक्रम को पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके महापौर विक्रम अहके सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में गोंड समाज महासभा गोंडी भाषा संरक्षण संवर्धन प्रकोष्ठ महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 9 स्केटर्स ने पदक जीतकर बढ़ाया छिंदवाड़ा का मान नागपुर (महाराष्ट्र) में सोमवार को आयोजित स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स रोलर स्केटिंग एसोसिएशन छिंदवाड़ा के 9 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन कियाप्रतियोगिता में ध्रुव नामदेव उत्कर्ष पटेल मोहित यादव और हिमांश झाड़े ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं निमेश जायसवाल अर्जुन नामदेव और प्रियंक कोटारी ने रजत पदक तथा अरुल सरेठा और अक्षद ठाकरे ने कांस्य पदक हासिल किया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि तम्बाकू का सेवन धीरे-धीरे व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर बना देता है। उन्होंने कहा कि संस्था इस वर्ष तम्बाकू को ना कहना जीवन को हां कहना थीम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाएगी। मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीण परेशान शीघ्र निर्माण की उठाई मांग परासिया तहसील के ग्राम शंकरपुर में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष धन्नु पूर्वे के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में पक्की सड़क और जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि खराब मार्ग के कारण स्कूली बच्चों बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम और सीएम हेल्पलाइन के मामलों का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं होने चाहिए और शिकायतें लंबित नहीं रहनी चाहिए।बैठक में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन पर जिला जनगणना टीम को बधाई दी गई। वहीं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पात्र असंगठित श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीयन पर जोर दिया गया।