Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Jun-2026

रायगढ़ जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वसीम मोहम्मद नामक व्यक्ति की गतिविधियों की जांच की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि वसीम ने एक हिंदू युवती से विवाह के बाद उस पर और उसके बच्चों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी द्वारा राष्ट्रविरोधी नारे लगवाने भारतीय सेना और पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त होने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संगठनों ने प्रशासन से आरोपी और उसके परिवार की पृष्ठभूमि वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित महिला और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। मामले को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में प्रस्तावित एसईसीएल की पर्यावरणीय जनसुनवाई के विरोध में सोमवार को प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर 8 जून 2026 को ग्राम पेलमा में प्रस्तावित जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से प्रभावित किसानों भूमिहीन परिवारों और आदिवासी समुदायों की भूमि रोजगार पुनर्वास और मुआवजे से जुड़े मुद्दों का अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रत्येक एकड़ भूमि के बदले स्थायी रोजगार सभी प्रभावित परिवारों को समान मुआवजा भूमिहीनों को रोजगार में प्राथमिकता और पुनर्वास नीति को लिखित रूप में लागू करने की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सहमति बनने तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हुई अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का गुस्सा सार्वजनिक रूप से सामने आया। खराब मौसम और बारिश के बीच कार्यक्रम की व्यवस्थाएं बिगड़ने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में जिला प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अपने 15 वर्षों के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने ऐसी अव्यवस्था कभी नहीं देखी।बरिश और तेज आंधी के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जिससे मुख्यमंत्री के आशीर्वाद कार्यक्रम समेत अन्य आयोजन प्रभावित हुए। बाद में कार्यक्रम को रेस्ट हाउस में स्थानांतरित किया गया। डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों से सवाल किया कि मौसम खराब होने की आशंका के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्थाएं क्यों नहीं की गईं।इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए संभागीय कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मना रही है वह खुद अव्यवस्था का शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने कार्यक्रमों की व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है तो सुशासन के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। सुशासन तिहार के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही वे विभिन्न जिलों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री कोंडागांव नारायणपुर और सुकमा जिले का दौरा करेंगे। वे आम नागरिकों से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सुकमा में होगा जहां कोंडागांव नारायणपुर और सुकमा जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री कांकेर बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ जनता से प्राप्त सुझावों और शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी। सरगुजा में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल से राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हो गया है।इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लिए अलग और आम जनता के लिए अलग कानून लागू किया जा रहा है। बैज ने कहा कि राजस्व अधिकारी आंदोलन पर हैं जिससे जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।वहीं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की सचिव तहसीलदार संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकलेगा अधिकारी काम पर लौटेंगे और स्थिति सामान्य हो जाएगी।गौरतलब है कि मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी है और प्रदेशभर में आंदोलन जारी है।