Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Jun-2026

बाघों की मौत पर हरकत में प्रशासन अब जागा सिस्टम आवारा कुत्तों का होगा टीकाकरण हीट स्ट्रोक ने ली तेंदुए की जान जंगल में भूख-प्यास से मौत पंचेरा के जंगल में मिला शव खैरलांजी तहसील के किन्ही में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की लगातार हो रही मौतों ने आखिरकार प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। दो माह में 8 बाघों की मौत और संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच अब बफर जोन में आवारा कुत्तों के टीकाकरण का फैसला लिया गया है।कान्हा नेशनल पार्क में पिछले दो माह में 8 बाघों की मौत ने पूरे वन महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन मौतों के पीछे कुत्तों से फैलने वाला खतरनाक कैनाइन डिस्टेंपर वायरस प्रमुख वजह बनकर सामने आया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि कान्हा के बफर जोन में आवारा कुत्तों का टीकाकरण अभियान प्राथमिकता से और तय समय सीमा में पूरा किया जाए। पंचेरा जंगल में एक तेंदुए की दर्दनाक मौत ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार सुबह नियमित गश्त के दौरान बीट गार्ड और चौकीदार को ग्राम पंचेरा के वन क्षेत्र में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तेंदुए की मौत भूख प्यास और भीषण गर्मी के कारण हुए हीट स्ट्रोक से हुई। पोस्टमार्टम के बाद वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त उपस्थिति में नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। लगातार बढ़ते तापमान और सूखते जलस्रोतों के कारण वन्यजीवों के सामने भोजन और पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस घटना ने जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। जिले में अवैध खनिज उत्खनन परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोमवार को तहसील खैरलांजी के ग्राम किन्ही में राजस्व खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर लगभग 55 ट्रॉली अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की। उप संचालक फरहत जहां ने बताया कि शासकीय भूमि के खसरा क्रमांक 396 पर रेत का भंडारण पाया गया लेकिन मौके पर कोई वैध अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद नियमानुसार रेत को जब्त कर ग्राम पंचायत किन्ही के कोटवार की निगरानी में सौंप दिया गया। वहीं ग्राम मोवाड़ से एक ट्रैक्टर भी जब्त कर पुलिस थाना खैरलांजी में अभिरक्षा में रखा गया है। मुस्लिम समाज द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मुस्लिम जागृति मंच के बैनर तले यह ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि देश में गौवंश को लेकर लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनती रहती है। कई जगह मॉब लिंचिंग और आपसी संघर्ष की घटनाएं सामने आती हैं जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। ऐसे में इस विषय पर स्थायी समाधान निकालना आवश्यक बताया गया है। मुस्लिम जागृति मंच ने केंद्र सरकार से अपील की है कि संसद के आगामी सत्र में इस संबंध में विधेयक लाकर कानून बनाया जाए जिसमें गौवंश की हत्या पर कठोर दंड का प्रावधान हो।