Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Jun-2026

भोजशाला पहुंचे टी राजा सिंह बोले पूर्व मुख्यमंत्री बाहर चादर चढ़ाकर चले जाते थे हैदराबाद के गोशामहल विधायक और हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह सोमवार को धार स्थित भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने मां सरस्वती के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के बाद उन्होंने भोजशाला परिसर के बाहर लगे गैर हिंदू प्रवेश निषेध बोर्ड को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राय में यहां मुसलमानों का प्रवेश निषेध लिखा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने भोजशाला के आसपास के कथित अतिक्रमण हटाकर भव्य कॉरिडोर और मंदिर निर्माण की मांग भी उठाई।टी राजा सिंह ने कहा कि भोजशाला में अब तक केवल दो मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम लेते हुए कहा कि बाकी मुख्यमंत्री नपुंसक थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पूर्व मुख्यमंत्री भोजशाला के बाहर चादर चढ़ाने तो आते थे लेकिन मंदिर परिसर में आने से बचते थे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए दावा किया कि कई मुख्यमंत्रियों ने तो रामभक्तों और मां सरस्वती के भक्तों पर लाठीचार्ज और गोली तक चलवाईं। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनभागीदारी और जबावदेही करें सुनिश्चित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक से अधिक जन भागीदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। महिलाओं और बच्चों के कल्याण से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार हो। बच्चों और महिलाओं में पोषण स्तर को बेहतर करने के लिए संचालित गतिविधियों में स्वास्थ्य स्कूल शिक्षा पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित निजी अस्पतालों और संस्थाओं को भी जोड़ा जाए। इस दिशा में अन्य राज्यों और प्रदेश के जिलों में हो रहे सफल नवाचारों को अपनाने के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही मैदानी स्तर पर बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करें और लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश सोमवार को मंत्रालय में हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही CBI टीम सोमवार को सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को लेकर घटनास्थल पहुंची। टीम ने वहां घटना का रीक्रिएशन कर यह समझने की कोशिश की कि उस दिन क्या हुआ था। इसके लिए CBI ने करीब 80 किलो वजन की डमी को फंदे पर लटकाया और फिर उतारा। डमी का वजन ट्विशा के बराबर करने के लिए उसमें रेत भरी गई और पैरों में लोहे के डंबल बांधे गए। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में CBI ने अब तक सामने आए तथ्यों को घटनास्थल की परिस्थितियों से मिलाने की कोशिश की। पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सोमवार को एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी पर जमीन के नामांतरण के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप है।लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक संदीप कुमार सिंह (निवासी पड़रिया गोटेगांव) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी माता ममता देवी ने ग्राम मुआर में 7 एकड़ भूमि खरीदी थी। इस भूमि के नामांतरण के लिए हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई के पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। एसपी ऑफिस में युवक ने काटी हाथ की नस छतरपुर के एसपी ऑफिस परिसर में सोमवार को एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक हरपालपुर का रहने वाला है और उसकी पहचान शिवप्रताप सिंह राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार ग्वालियर में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह पूर्व में न्यायालय परिसर में विवाद और हिंसक व्यवहार की घटनाओं में शामिल रहा है। न्यूड वीडियो बनाकर कपल को ब्लैकमेल करने वाले कूदे मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी युगल ने पुराने पुल से सांक नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस जांच में मृतका राधा चौबे और उसके साथी भूपेंद्र धाकड़ का नाम करीब 9 महीने पहले सामने आए एक ब्लैकमेलिंग केस में भी जुड़ा था। उस मामले में दोनों पर होटल के कमरे में स्पाई कैमरा लगाकर युवकों और जोड़ों के वीडियो बनाने तथा ब्लैकमेल करने के आरोप लगे थे। इंदौर-महू में आंधी उज्जैन समेत कई जिलों में बारिश प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में धूल भरी आंधी चली। वार्ड नंबर 20 में सरकारी स्कूल के पास तेज हवा से बिजली का पोल और पेड़ गिर पड़े। इससे एक कार को नुकसान पहुंचा। राऊ में बीच सड़क पर बड़ा होर्डिंग गिर गया। इससे दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया।