Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-May-2026

ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने आज जीसीएफ फैक्ट्री के विद्यानगर गेट पर कर्मचारियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जहां ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉयड फेडरेशन के मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉमरेड एस. एन. पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने आज जीसीएफ फैक्ट्री के विद्यानगर गेट पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए द्वार सभा आयोजित की। सभा में उन्होंने नेशनल जेसीएम काउंसिल में कैबिनेट सेक्रेटरी द्वारा दिए गए सर्विस कंडीशन एवं अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आश्वासन की जानकारी कर्मचारियों को दी। सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड पाठक ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। विशेष रूप से एमसीएम से चार्जमैन पदोन्नति में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर उन्होंने आज से आंदोलन का शंखनाद करने की घोषणा की। बरगी बांध में हुई क्रूज़ दुर्घटना के बाद नर्मदा नदी के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। नाविकों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कुछ अनिवार्य शर्तों के साथ दोबारा नाव संचालन की अनुमति दी है। नए नियमों के मुताबिक अब छोटी नाव में अधिकतम 6 और बड़ी नाव में केवल 15 यात्रियों को ही बैठाया जा सकेगा। इसके साथ ही यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना लाइफ जैकेट के किसी को भी नाव में बैठाने पर पूरी तरह रोक है और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों व चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाव ठेकेदार किशन मल्हार ने बताया कि सभी नाविक प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें लाइफ जैकेट पहनाकर ही सैर करा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से घाटों पर सफाई व सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाने की मांग की है। मल्हार ने कहा कि गर्मी के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा घाट पहुंच रहे हैं जो कई बार मना करने के बावजूद गहरे पानी में चले जाते हैं जिससे हादसों का डर बना रहता है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के जबलपुर दौरे ने जिला प्रशासन और प्रदूषण विभाग की नींद उड़ा दी है। शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा करने निकले कानूनगो जमीनी हकीकत देखकर दंग रह गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका गुस्सा साफ फूटा। उन्होंने बताया कि परियट के डेयरी क्षेत्र में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया था लेकिन साहबों की मनमानी तो देखिए—न तो वे दौरे पर पहुंचे और न ही बैठक में आए! इस बीच परियट नदी में डेयरियों का गोबर सीधे बहाया जा रहा है जिससे नदी का पानी प्रदूषण होता जा रहा है जिसे कानूनगो ने मानव जीवन के साथ अपराध करार दिया है।शासन की लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा सफाई कर्मचारियों के शोषण का मामला भी सामने आया है। इन तमाम गंभीर मुद्दों को लेकर प्रियंक कानूनगो ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे दिल्ली पहुंचते ही जिला प्रशासन नगर निगम और प्रदूषण विभाग को सीधे नोटिस थमाएंगे। पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने जबलपुर में एक अनोखा और तीखा विरोध प्रदर्शन किया। कैंट विधानसभा के सदर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों को बकायदा माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों का कहना है कि महज दो सप्ताह के भीतर पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है जिससे अब आम जनता के लिए दोपहिया वाहन चलाना भी दूभर हो गया है। जनजातीय कार्य विभाग में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब छात्र संघ के सदस्यों ने सेवानिवृत्त हो रहे सहायक आयुक्त को बेशर्म के फूल भेंट किए। यह कदम विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में उठाया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि आयुक्त के कार्यकाल के दौरान छात्रावासों की स्थिति दयनीय बनी रही और बच्चों की बुनियादी जरूरतों जैसे भोजन और सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय भ्रष्ट अधीक्षकों को संरक्षण दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लंबे समय से विभाग में हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ रहे थे। राघवेंद्र दत्त तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपने विरुद्ध की गई एक झूठी शिकायत और मानहानि के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपा। एसपी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को दिया गया। राघवेंद्र तिवारी का आरोप है कि निशांत लोधी और गीता अरोरा द्वारा उन पर नौकरी लगवाने के नाम पर 110000 रुपये हड़पने का पूर्णतः असत्य और मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है जो कि उन्हें बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है।समाजसेवी ने एएसपी के समक्ष अकाट्य दस्तावेजी साक्ष्य पेश करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने अनावेदक की अनुकंपा नियुक्ति के लिए कानूनी रूप से कैट जबलपुर बेंच में याचिका दर्ज कराई थी जिसमें अनावेदक के पक्ष में आदेश भी आ चुका है।