Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-May-2026

भजन जैमिंग में झूमने को तैयार छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि शमशान रोड पर सजी थी जुएं की महफिल ₹6 आरोपी गिरफ्तार मौत की खंती बनी बंद खदान बर्थडे मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत बड़े तालाब में मरी मछलियां प्रदूषण और बदबू से लोग परेशान जमीन विवाद में कार्रवाई नहीं होने से पुलिस पर उठे सवाल शहर का दशहरा मैदान शनिवार की शाम भक्ति संगीत और उत्साह के रंगों से सराबोर होने जा रहा है। जबलपुर एक्सप्रेस पत्र समूह अपने 35 गौरवशाली वर्ष होने के अवसर भजन जैमिंग का यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू हेागा। छिंदवाड़ा में पहली बार होने जा रहे इस अनोखे भजन कन्सर्ट में नागपुर के युवाओं का ग्रुप यहां भक्ति संगीत की प्रस्तुति अनोखे अंदाज में करेगा। कार्यक्रम के लिएउउ दशहरा मैदान पर विशाल और आकर्षक मंच तैयार किया गया है। 40 हजार वाट के साउंड सिस्टम के माध्यम से इससे सुनने का एक अलग ही आनंद मिलेगा। आयोजन स्थल पर विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं के बैठने के लिए अलग जोन बनाए गए हैं। छिंदवाड़ा के कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिवनी प्राणमोती शमशान रोड यार्ड के पीछे दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से ₹20400 नगद 52 ताश के पत्ते एवं 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹70400 बताई गई है।पकड़े गए आरोपियों में राहुल उर्फ शानु बघेल रामकेश अहिरवार प्रियंक दुबे जित्तु मेध राहुल राजपूत एवं मोहित डोले शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी डूंगरिया अंतर्गत कोल्हिया में स्थित बंद खदान के पास बर्थडे मनाने गए दोस्तों के बीच उस समय मातम छा गया जब दो किशोर पानी में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार करीब 10 दोस्त बर्थडे मनाने के लिए बंद खदान के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग 24 घंटे तक चले सर्चिंग ऑपरेशन के बाद दोनों किशोरों के शव खदान से बाहर निकाले गए।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आयुष जावरे (17 वर्ष) एवं राजा बनवंशी (16 वर्ष) निवासी ग्राम पंचायत तराक के रूप में हुई है। भीषण गर्मी और गंदे नालों के पानी से शहर का बड़ा तालाब प्रदूषण की चपेट में आ गया है। पिछले 20 से 25 दिनों से लगातार मछलियां मर रही हैं जिससे पूरे क्षेत्र में तेज बदबू फैल गई है। स्थानीय लोगों और मछली पालकों ने बताया कि सागर पेशा ऊँठ खाना सहित कई इलाकों का दूषित पानी सीधे तालाब में मिल रहा है। पानी में ऑक्सीजन की कमी से हालात गंभीर हो गए हैं और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। रहवासियों ने प्रशासन से जल्द ड्रेनेज व्यवस्था सुधारकर तालाब को प्रदूषण मुक्त करने की मांग की है। शहर की कोतवाली थाना पुलिस एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। साबलेवाड़ी क्षेत्र की एक महिला ने भू-माफियाओं पर जमीन कब्जाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता प्रतिभा विश्वकर्मा का कहना है कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की हुई जिसमें उनकी चाची घायल हो गईं।पीड़िता का आरोप है कि कोतवाली थाना और महिला थाना दोनों जगह शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस ने मामले को राजस्व विभाग का बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विश्व शांति के लिए गूंजा महामंत्र श्री णमोकार छिंदवाड़ा में विश्व शांति जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की मंगलकामना को लेकर सकल जैन समाज द्वारा महामंत्र श्री णमोकार का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया। नगर के विभिन्न दिगंबर जिनालयों एवं श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सर्वोदय अहिंसा एवं “जियो और जीने दो” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन सहित अहिंसा प्रेमियों ने अनुमोदना की। विशाल भंडारे के साथ अखंड नाम संकीर्तन का समापन श्री शिव गजानन मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में आयोजित श्री दादाजी धूनीवाले के दो दिवसीय अखंड नाम संकीर्तन का समापन विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से हुआ। कार्यक्रम में आचार्य पंडित नारायण द्विवेदी द्वारा अभिषेक एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। भव्य आरती और भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। छिंदवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत परिवार ने जताई हत्या की आशंका जिले की चौरई तहसील के ग्राम आमाझिरी में 27 वर्षीय युवक सीताराम उइके की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के भाई राकेश उइके ने आवेदन में आरोप लगाया कि सीताराम का शव जंगल में संदिग्ध हालत में मिला और शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार का कहना है कि मामले को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने कुछ ग्रामीणों पर संदेह जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।