Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-May-2026

आग की लपटों में समाया आशियाना लाखों का सामान जलकर खाक दस लाख की कार से हो रही थी शराब तस्करी दो आरोपी गिरफ्तार “वनवासी” बयान पर भड़का कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ अमित शाह का पुतला फूंका नदी जोड़ो परियोजना के लिए युवक की अनोखी पहल साइकिल से पहुंचा दिल्ली खनिज विभाग की कार्रवाई अवैध रेत उत्खनन में 3 ट्रैक्टर जब्त परासिया के वार्ड क्रमांक 21 में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान को भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार भगवान दास चंद्रवंशी के मकान में किराए से रह रही फातिमा बी गैस चालू कर रही थीं तभी गैस रिसाव के कारण आग लग गई। समय रहते मां-बेटी घर से बाहर निकल गईं। कुछ देर बाद सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया जबकि दूसरा सिलेंडर लीक होने लगा। हादसे में गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर परासिया चांदामेटा बड़कुही और न्यूटन की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। चौरई क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपुर्धा रोड पर 10 लाख रुपये की कार से करीब 1 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की। रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन रोककर तलाशी लेने पर रॉयल स्टेग ऑफिसर्स चॉइस और मैजिक मूमेंट वोडका की कुल 8 पेटियां मिलीं। मौके से प्रिंस जैन और अंकित बेलवंशी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की गैर जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान आरक्षक सचिन श्रीवास्तव और भारती मरकाम उपस्थित है छिंदवाड़ा में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के “वनवासी” बयान के विरोध में ईएलसी चौक पर पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। राजीव भवन से रैली के रूप में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बयान को आदिवासी समाज का अपमान बताया।जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनारायण परतेती ने कहा कि आदिवासी जल जंगल और जमीन के मूल निवासी हैं ऐसे में “वनवासी” कहना उनके सम्मान और अस्तित्व का अपमान है। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो पप्पू यादव जय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे। देश में बढ़ते जल संकट और राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना को लेकर छिंदवाड़ा के युवक शिव कुमार बंदेवार ने अनोखी पहल की है। उन्होंने बिना टैक्स बढ़ाए और बिना बाहरी कर्ज लिए परियोजना के लिए फंड जुटाने का ‘प्रधानमंत्री दुकान योजना’ मॉडल तैयार किया है। योजना के तहत बड़े शहरों में सरकारी कॉम्प्लेक्स बनाकर व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध कराने और उससे मिलने वाली राशि को नदी जोड़ो परियोजना में लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।अपने इस सपने और प्रस्ताव को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए शिव कुमार 2024 में साइकिल से दिल्ली पहुंचे। उनका कहना है कि यदि राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना समय पर पूरी हो जाए तो देश में पेयजल और सिंचाई संकट काफी हद तक दूर हो सकता है। जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। तामिया के बिजोरी में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर पकड़ा गया जबकि कुलबेहरा नदी के गांगीवाड़ा और भरतादेव क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है और प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जिला जेल में बंदियों को मिला सकारात्मक जीवन का संदेश जिला जेल में लायंस क्लब परासिया-चांदामेटा द्वारा बंदियों के हृदय परिवर्तन और सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायी व्याख्यान एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। “बंद दरवाज़ों के पीछे से एक नई शुरुआत” विषय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक राज जैन और मोटिवेशनल स्पीकर पिंकेश पटोरिया ने बंदियों को मानसिक शांति आत्मचिंतन और बेहतर जीवन के लिए प्रेरित किया। “हरित केदार यात्रा” से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश छिंदवाड़ा में वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने “हरित केदार यात्रा” अभियान की शुरुआत की। फाउंडेशन के 23 सदस्य पातालकोट एक्सप्रेस से चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों और स्टेशनों पर लोगों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। भव्य शोभायात्रा के साथ दादाजी धूनीवाले अखंड नाम संकीर्तन शुरू छिंदवाड़ा के विवेकानंद कॉलोनी स्थित शिव गजानन मंदिर में दो दिवसीय श्री दादाजी धूनीवाले अखंड नाम संकीर्तन का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। रथ पर सुसज्जित पालकी के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में 24 घंटे का अखंड नाम संकीर्तन आरम्भ किया गया।