MP में कल सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील मध्यप्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) कल मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने नमाज और कुर्बानी को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि ईद की नमाज सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न पढ़ी जाए। नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाह में ही अदा की जाए।वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर की मस्जिदों ईदगाहों दरगाहों और वक्फ समितियों को निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने कहा- त्योहार शांति सौहार्द और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए मनाया जाए। किसी क्षेत्र में भीड़ अधिक होने की संभावना पर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी जाए ताकि व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की जा सकें। IPS-जज दंपती की 17 वर्षीय बेटी ने की खुदकुशी भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना मंगलवार दोपहर की है।हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार बच्ची 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को परिजन से सूचना मिली। छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। वहीं बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृत छात्रा की मां रेणुका कंचन भोपाल गैस राहत अदालत में जज हैं। एसीपी उमेश तिवारी ने बताया कि मृत छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा “मम्मी-पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं लेकिन मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। आईएम सॉरी।” हालांकि छात्रा ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारण का जिक्र नहीं किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अवैध खनन के मामले में कलेक्टरों की जमकर क्लास प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को अवैध खनन के मामले में कलेक्टरों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर पुलिस और प्रशासन का आखिर खौफ क्यों नहीं है? ऐसे कैसे कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा देने की हिम्मत कर सकता है। कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी है कि ऐसा करने वाले ड्राइवरों के मालिकों पर सख्त एक्शन लें ताकि ऐसी घटनाएं फिर न हों और सुशासन का सीएस जैन की यह नाराजगी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडों पर किए जा रहे एक्शन की समीक्षा के दौरान सामने आई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था पर खास ध्यान देने की जरूरत है। दिग्विजय बोले- मौजूदा सरकार ब्रिटिश हुकूमत जैसी राजधानी के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।दिग्विजय सिंह ने मौजूदा शासन व्यवस्था की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए कहा कि आज देश में वही हालात हैं जो आजादी से पहले अंग्रेजों के समय थे। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसे उसी तरह प्रताड़ित किया जाता है जैसे क्रांतिकारी अंग्रेजों के समय होते थे। 4 मिलियन फॉलोअर वाले यूट्यूबर का सरेंडर रीवा में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में फरार यूट्यूबर मनीष पटेल ने सरेंडर कर दिया है। हाई कोर्ट से 22 मई को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मनीष बुधवार को सिविल लाइन थाना पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।मनीष के सोशल मीडिया पर करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं। जनसुनवाई में जहर खाया मौत के बाद तहसीलदार हटाई गईं श्योपुर कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग देवेंद्र गोयल की मौत के बाद बुधवार को भारी हंगामा हुआ। अग्रवाल समाज ने कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के साथ मिलकर जय स्तंभ चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब साढ़े चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा। कलेक्टर ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है जिसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे धरना समाप्त हुआ। इंदौर-बैतूल NH पर गर्मी से बस का टायर फटा प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को भीषण गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। भोपाल समेत कई जिलों में दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सतना उमरिया शाजापुर और पन्ना में पारा 43 से 45 डिग्री के बीच रहा। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी का असर सड़कों और बाजारों के साथ अस्पतालों बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखा। छतरपुर जिला अस्पताल में पंखे और वाटर कूलर बंद मिले।