Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-May-2026

संबल योजना का लाभ पाने 6 साल से भटक रहा पीड़ित परिवार खंभे पर काम करते समय लाइनमैन करंट की चपेट में हालत गंभीर बकरी चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा पेड़ में रस्सी से बांधकर कर दी पिटाई VIDEO VIRAL भूमि विवाद से परेशान बुजुर्ग महिला ने बेटी संग शहीद स्मारक पर दिया धरना विचारधारा आधारित संगठन है भाजपा राष्ट्र सेवा हमारा लक्ष्य : राधामोहन दास अग्रवाल सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के दावों के बीच प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। हर्रई और तामिया ब्लॉक के बीच फंसी कागजी कार्रवाई के कारण तामिया निवासी मोहन भारती पिछले छह वर्षों से मुख्यमंत्री संबल योजना की सहायता राशि के लिए भटक रहे हैं।मोहन भारती ने बताया कि वर्ष 2018 में पत्नी प्रेमवती भारती के निधन के बाद उन्होंने योजना का लाभ पाने आवेदन किया लेकिन पत्नी का संबल कार्ड हर्रई और समग्र आईडी तामिया ब्लॉक में होने से मामला उलझ गया। जनसुनवाई जनपद सीईओ और एसडीएम से शिकायत के बावजूद अब तक निराकरण नहीं हुआ। पीड़ित ने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। उमरेठ तहसील के ग्राम टिघरा में बिजली खंभे पर काम करते समय बिजली विभाग का लाइनमैन हेल्पर सहदेव (40) भीषण करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी पीठ सहित शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर उमेश शिवहरे ने बताया कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक अंतर्गत बिजोरी पठार छिंदी रोड में ग्रामीणों ने बकरी चोरी करते हुए सोनपुर निवासी अभय जायसवाल को पकड़ लिया जबकि उसके साथी राहुल साहू सहित अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन रोहित साहू के नाम पर पंजीबद्ध है। ग्रामीणों ने अभय जायसवाल को रस्सी से बांधकर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर तामिया थाने ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी परिवार पशुपालन के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश है। परासिया तहसील के ग्राम बेलगांव निवासी बुजुर्ग महिला मीना राय ने अपनी बेटी मनोरमा राय के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी स्वामित्व भूमि पर पड़ोसी किसानों ने कब्जा कर लिया है और कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार मीना देसरिया ने महिलाओं को समझाइश देकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया तथा मामले के निराकरण के लिए परासिया तहसील कार्यालय भेजा जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। स्थानीय अग्रवाल पैलेस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा व्यक्तिवाद नहीं बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है जहां राष्ट्र सेवा सर्वोच्च लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और वैचारिक रूप से निष्ठावान कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं।प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने “जिज्ञासा समाधान” सत्र में कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब देते हुए संगठन में अनुशासन समन्वय और सक्रियता पर जोर दिया। वहीं सांसद विवेक साहू ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश अन्य राज्यों के वाहनों की होगी जांच जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अन्य राज्यों से पंजीकृत वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने अतिक्रमण हटाने रोड मार्किंग स्पीड ब्रेकर निर्माण तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। बैठक में अधिकारियों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। परासिया रोड से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में परासिया रोड स्थित पंकज टॉकीज के पास और सीओ बंगले के सामने सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद गुलाबरा मेन रोड क्षेत्र में निगम टीम ने दुकानदारों और नागरिकों को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी तथा सड़क किनारे लगे विज्ञापन स्टैंड हटवाए। कार्रवाई के दौरान सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का भी मौके पर निराकरण किया गया। नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय की उपस्थिति में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम अवैध बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पुलिस और आबकारी विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। छिंदवाड़ा पुलिस की सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई 5 ठिकानों पर रेड कर ₹42850 जब्त छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष टीम ने चांदामेटा दमुआ और जुन्नारदेव थाना क्षेत्रों में 5 स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल ₹42850 नगद जब्त किए।चांदामेटा के शिवा श्रीवास्तव उर्फ भूरू से ₹25 हजार दमुआ के संजू डेहरिया और पुनीत डेहरिया से ₹1450 जबकि जुन्नारदेव के तौसिफ़ खान से ₹1100 मललिता यादव से ₹9300 और विनम्र राजपूत से ₹6000 बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई डंपर जप्त कलेक्टर हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने गड़मारी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त डंपर क्रमांक MP28ZM8323 को जप्त किया है। कार्रवाई के बाद वाहन को आगे की जांच और वैधानिक कार्यवाही के लिए थाना कुंडीपुरा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 169 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 169 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।