Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-May-2026

अनियमितताओं के चलते होटल सुकून पूरी तरह सील बिना कमर्शियल मद के चल रहा था कारोबार बरेला में स्कूल में चोरी का पर्दाफाश: आईपीएस शुभम सिंह के नेतृत्व में 3 चोर गिरफ्तार रेलवे प्रशासन के खिलाफ वर्कर्स यूनियन का हल्लाबोल: गेट मीटिंग में तानाशाही और भेदभाव का आरोप प्लॉट के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी पीड़ित ने एसपी से की शिकायत बकरीद से पूर्व गोवंश तस्करी एवं गोहत्या पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित होटल सुकून में लगातार मिल रही गड़बड़ियों और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर के विशेष निर्देश पर अधारताल एसडीएम पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसीलदार और जांच दल ने होटल पर आकस्मिक दबिश दी। जांच के दौरान होटल में कई गंभीर कमियां और नियम विरुद्ध गतिविधियां पाई गईं जिसके तुरंत बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे होटल परिसर को सील कर दिया। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि जिस भूमि पर यह होटल संचालित हो रहा था वह व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकृत ही नहीं थी। इसके बावजूद वहां धड़ल्ले से अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों इस होटल में अनैतिक कार्यों की शिकायतें भी मिली थीं जिस पर पुलिस विभाग पहले ही कानूनी कार्रवाई कर चुका है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। जबलपुर । बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी स्थित शासकीय हाई स्कूल में करीब एक महीने पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्कूल से कंप्यूटर लैपटॉप सीपीयू और गैस सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने मुखबिरों और जांच के आधार पर घेराबंदी कर मामले में शामिल चार आरोपियों में से तीन शातिर चोरों को दबोच लिया है जबकि उनका एक साथी फिलहाल फरार है। थाना प्रभारी शुभम सिंह ठाकुर के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मशरूका जिसमें 5 सीपीयू 8 मॉनिटर 2 की-बोर्ड और 1 गैस टंकी शामिल है सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं मामले के चौथे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है और दावा किया है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबलपुर । वेस्ट सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन ने रेलवे प्रशासन के अड़ियल रवैये और कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक विशाल गेट मीटिंग का आयोजन किया। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेल प्रशासन पर तानाशाही पक्षपात और भेदभावपूर्ण स्थानांतरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव जीतने के बावजूद यूनियन को नोटिस बोर्ड लगाने और गेट मीटिंग करने जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है और उनके मंडल सचिवों का बार-बार तबादला किया जा रहा है जबकि दूसरे संगठनों के लोग वर्षों से एक ही जगह जमे हुए हैं। इसके अलावा बी.ई. बी.टेक और एम.कॉम जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त ट्रैकमैन को अन्य विभागों में ट्रांसफर का मौका न देकर कम शिक्षितों को प्रमोट किया जा रहा है। साथ ही ट्रैक पर सुरक्षा के लिए रक्षक यंत्र देने की मांग अब तक लंबित है जिससे हर साल सैकड़ों रेलकर्मी जान गंवा रहे हैं। यूनियन के महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने एसी ऑफिस वाली नींद छोड़कर इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन बेहद उग्र रूप अख्तियार करेगा। जबलपुर: हनुमानताल निवासी शारदा प्रसाद तिवारी ने मिलौनीगंज के शरद मोर के खिलाफ 15 लाख हड़पने और धोखाधड़ी करने की गंभीर शिकायत एसपी से की है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने पाटन की पिकॉक सिटी में दो प्लॉट खरीदने के लिए अप्रैल 2025 में शरद मोर से 19.20 लाख में सौदा तय किया था। इसके तहत बयाना राशि के रूप में 15 लाख नगद व चेक के जरिए दे दिए गए थे जबकि शेष 4.20 लाख रजिस्ट्री के समय देना था। आरोप है कि रकम लेने के बाद पिछले 1 साल 2 महीने से आरोपी लगातार हीला-हवाली कर रहा है; वह न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कर रहा है और न ही पैसे वापस लौटा रहा है। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित ने अब पुलिस से न्याय और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। जबलपुर की तिलहरी स्थित चैतन्य सिटी कॉलोनी के करीब 1000 परिवारों ने मूलभूत सुविधाओं की बदहाली और अवैध कब्जों के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों का आरोप है कि 10 वर्षों से सड़क नाली ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं नहीं मिलीं। उन्होंने नगर निगम और अधिकारियों पर मिलीभगत से गार्डन ओपन स्पेस अस्पताल स्कूल और पुलिस चौकी की जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग कराने का आरोप लगाया। बारिश में दूषित पानी निकलने से स्वास्थ्य संकट गहराया है। सीएम हेल्पलाइन की कई शिकायतें लंबित हैं। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। पूरे भारतवर्ष की भांति संस्कारधानी जबलपुर में भी गोवंश सुरक्षा को लेकर व्यापक आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग जबलपुर विभाग द्वारा घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र आहके को ज्ञापन सौंपा गया। यह प्रदर्शन आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर देशभर में बढ़ रही गोवंश तस्करी एवं गोहत्या की घटनाओं के विरोध में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जबलपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले तीनों संगठनात्मक जिलों — रानी दुर्गावती जिला माँ नर्मदा जिला एवं आयुध जिला के पदाधिकारी गोरक्षक मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।