Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
27-May-2026

सरकार बोली- भारत में इबोला का कोई केस नहीं भारत सरकार ने बुधवार को बताया कि देश में इबोला वायरस से जुड़ा एक भी मामला नहीं है। सरकार को यह स्पष्टीकरण इसलिए देना पड़ा क्योंकि युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला जैसे लक्षण देखे गए थे। हालांकि बाद में महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई। महिला 23 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंची थी। जिसके बाद उसे एहतियातन सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया। महिला के शरीर में हल्का दर्द था हालांकि अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। महिला के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। अफ्रीकी देश कांगो से फैला वायरस युगांडा तक पहुंच गया है। युगांडा में इबोला के 8 मामले सामने आ चुके हैं। प्री-मानसून बारिश 29 मई से 5 जून तक संभव भारत के 80-90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने 26 मई का अनुमान लगाया था। मानसून आने के लिए केरल के 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश जरूरी है। दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से बादल कमजोर हुए हैं। अगले 2-3 दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है। यूरोपीय मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। ECMWF सैटेलाइट समुद्री और वायुमंडलीय डेटा के आधार पर मौसम का मैप बनाता है। इसकी तस्वीर में अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत पूर्वी भारत पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी से लगे इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत नजर आ रहे हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR दर्ज पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने की है। उनका कहना है कि बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिंकी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। रिंकी के मुताबिक उन्होंने 2025 में भी शिकायत करने की कोशिश की थी लेकिन तब उनकी नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ित भी किया गया था। ईरान फिर जंग की तैयारी में जुटा ईरान अमेरिका के साथ संभावित नए युद्ध के लिए तैयारी कर रहा है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान को वॉशिंगटन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह होर्मुज स्ट्रेट को अपना सबसे बड़ा रणनीतिक हथियार मान रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारी तीन मोर्चों पर काम कर रहे हैं- सैन्य तैयारी घरेलू समर्थन और कूटनीति। हालांकि बातचीत का रास्ता खुला रखा गया है लेकिन सेना और ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) हाई अलर्ट पर हैं। ईरान मानता है कि होर्मुज स्ट्रेट उसकी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। इसी वजह से तेहरान इसे अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाने के बड़े हथियार के तौर पर देख रहा है। ईरानी नेतृत्व ने कहा है कि नए संघर्ष की स्थिति में अमेरिका के सैन्य ठिकाने ऊर्जा ढांचा और उससे जुड़े हित निशाने पर हो सकते हैं। कुछ दिन पहले IRGC ने भी चेतावनी दी थी कि किसी नए अमेरिकी हमले का जवाब पहले से ज्यादा हिंसक होगा और उसका असर मिडिल-ईस्ट से बाहर तक महसूस किया जाएगा। इजराइल विरोध की वजह से अमेरिकी सांसद पाकिस्तान से नाराज अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान-इजराइल तनाव के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद को मध्यस्थ बताता है लेकिन उसका इजराइल के प्रति रवैया हमेशा से विरोधी रहा है। ग्राहम ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि ईरानी सैन्य विमान पाकिस्तान के एयरबेस पर मौजूद हैं। उन्होंने पाकिस्तान के नेताओं के पुराने इजराइल विरोधी बयानों का भी जिक्र किया। ग्राहम ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के उस पुराने बयान का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान कभी अब्राहम समझौते में शामिल नहीं होगा क्योंकि उसे इजराइल पर भरोसा नहीं है। ग्राहम ने कहा कि भले यह बयान पुराना हो लेकिन सोच आज भी वही लगती है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को राष्ट्रपति राष्ट्रपति की उस अपील पर जवाब देना चाहिए जिसमें मुस्लिम देशों से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने को कहा गया है।