Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-May-2026

बढ़ते तापमान से चमगादड़ों की मौत खुले में फेंके जाने से लोगों में चिंता ईदगाह में अदा की गई विशेष नमाज हर्षोल्लास से मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व वृद्ध बैगा महिला के घर हैंडपंप सुधरा नल-जल योजना बहाल करने के निर्देश शहर के मोती उद्यान में इन दिनों बढ़ते तापमान का असर वन्यजीवों पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही चमगादड़ों की मौत और उनके शवों के उचित निपटान नहीं होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है जिससे स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता का माहौल है। मोती उद्यान में बीते कुछ दिनों से लगातार चमगादड़ों की मौत हो रही है। जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन से अधिक चमगादड़ मृत अवस्था में पाए गए हैं। गंभीर बात यह है कि स्थानीय निकाय द्वारा इन मृत चमगादड़ों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान नहीं किया जा रहा बल्कि उन्हें खुले में फेंका जा रहा है जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिले में गुरुवार को ईदुल अजहा का पर्व पूरे उत्साह आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआएं मांगी। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पुलिस लाइन स्थित ईदगाह और वार्ड क्रमांक 10 रजा नगर स्थित मस्जिद-ए-आला हजरत मदरसे में विशेष नमाज अदा की। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुबह से देर रात तक रौनक बनी रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज के बाद अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी पेश की। जिले के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम नाटा में पेयजल संकट की खबर सामने आते ही जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर निरीक्षण कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए। वृद्ध बैगा महिला के घर का हैंडपंप सुधारने के साथ ही नल-जल योजना बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। विगत दिनों विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की वृद्ध महिला लालती बाई मेरावी को पानी की समस्या होने संबंधी खबर प्रमुखता से सामने आई थी। हर वर्ष गर्मी के दिनों में शहर के अधिकांश वार्डो में पानी की समस्या गहराने लगती है। नलों से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने से टिल्लू पम्प लगाकर पानी खींचते है। लेकिन टिल्लू पम्प पकडऩे नगरपालिका द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में नपा के कर्मचारियों द्वारा ७ मोटर जब्त की गई। मोटर पकडऩे जाते समय नपा के कर्मचारियों को स्थानीय रहवासियों व महिलाओं का आक्रोश भी झेलना पड़ रहा है। वहीं नपा के कर्मचारियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हमारे द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में छापामार कार्रवाई कर मोटर पम्प जब्त किया जा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि जब हमें नल से पर्याप्त पानी मिलेगा तो मोटर लगाने की जरूरत ही नहीं है। जिला तैराकी संघ बालाघाट के तत्वावधान में २४ मई को आयोजित एक दिवसीय ३७ वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को रीवा में ३० मई से २ जून तक आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चों का २८ मई को जिला तैराकी संघ द्वारा सम्मान किया गया। चयनित प्रतिभागियों को रीवा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों द्वारा चयनित प्रतिभागियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।