Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-May-2026

कर्नाटक में 4 डिप्टी सीएम हो सकते हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचे राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने नोटिफिकेशन जारी किया। अब मौजूदा डिप्टी CM डीके शिवकुमार प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। तब तक सिद्धारमैया कार्यवाहक CM रहेंगे। इधर इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे। सिद्धारमैया ने सोनिया-राहुल से मुलाकात की। इसके बाद वे मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने गए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने कहा है कि डीके अगले हफ्ते नए मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं। साथ ही सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर सिद्धारमैया ने 28 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन राज्यपाल के शहर में न होने के कारण यह मंजूर नहीं हो सका था। घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अफसर की मौत रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। हरियाणा कैडर के 1968 बैच के IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार 80 साल के थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे। साथ ही कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन भी थे। cCCI एक सरकारी संस्था है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई कंपनी बाजार में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल न करे। CCI की स्थापना 2003 में हुई थी। आयोग ने पूरी तरह कामकाज मई 2009 से शुरू किया। 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश बिहार सहित 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है। यहां आंधी का भी अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में नौतपा के बीच शाम को ओले गिरे लेकिन यहां दिन का अधिकतम तापमान 47.1°C रहा। यूपी में गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ प्रयागराज झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने और तूफान से 3 लोगों की मौत हुई है। मयूरभंज क्योंझर राउरकेला और अंगुल जिलों में 250 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ। कई पेड़ उखड़ गए। ईरान बोला- दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल अपने खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं होने देगा। UN सुरक्षा परिषद में ईरान के राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने कहा कि होर्मुज ईरान की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़ा है। उन्होंने कहा होर्मुज में ईरान की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक है और किसी भी तरह की दखल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी बीच AP की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर सहमत हो गए हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक समझौते का मकसद संघर्ष विराम बढ़ाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करना है। प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रहेगी। ओमान 15वां देश जिसपर ट्रम्प ने हमले की धमकी दी ट्रम्प ने ओमान पर हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह ईरान के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल करने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसे उड़ा देगा। ओमान 15वां ऐसा देश है जिस पर ट्रम्प ने हमले की धमकी दी है। इतना ही नहीं ट्रम्प के कार्यकाल में अमेरिका ने 7 देशों पर हमले भी किए हैं। इसमें वेनेजुएला भी शामिल है जहां घुसकर अमेरिका ने राष्ट्रपति का किडनैप कर लिया था।इसके अलावा ट्रम्प 4 देशों पर कब्जा करने की चेतावनी भी दे चुके हैं। इसमें कनाडा ग्रीनलैंड वेनेजुएला और क्यूबा शामिल हैं। इसके अलावा ट्रम्प पनामा नहर पर भी कब्जा करने की धमकी दे चुके हैं।