श्रद्धा कपूर का फनी डांस वीडियो वायरल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पजामा पहनकर माइकल जैक्सन के मशहूर गाने ‘बैड’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। श्रद्धा ने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को टैग करते हुए लिखा “कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।” इसके बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सलमान खान करेंगे रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के विवाद में मध्यस्थता अभिनेता सलमान खान ने रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की पहल की है। विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया जिसके बाद FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने दोनों पक्षों से फोन पर बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की और समझाया कि बड़े प्रोजेक्ट्स में मतभेद होना आम बात है। करण जौहर का डिजिटल डिटॉक्स या नया पीआर स्टंट? फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान आलिया भट्ट करीना कपूर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई करीबी सितारों को अनफॉलो कर दिया है। करण ने इसे ‘डिजिटल डिटॉक्स’ बताया है और कहा कि वे सोशल मीडिया पर अपना समय और ऊर्जा कम करना चाहते हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा को फॉलो लिस्ट में बनाए रखने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई लोग इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं। मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन उर्दू ग़ज़ल के महान शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन हो गया। वे लंबे समय से डिमेंशिया से पीड़ित थे जिसके कारण उनकी याददाश्त कमजोर हो गई थी। हालांकि उनके शेर और ग़ज़लें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। बताया जाता है कि जब भी उन्हें मुशायरों की याद आती थी वे ‘इरशाद-इरशाद’ कहने लगते थे। शाम को भोपाल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सुनंदा शर्मा के नए गाने ‘जोगी’ पर विवाद पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का नया गाना ‘जोगी’ रिलीज के बाद विवादों में आ गया है। 1.8 मिलियन व्यूज मिलने के बाद यूट्यूब ने कॉपीराइट विवाद के चलते गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया। सुनंदा ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके गाने पर कॉपीराइट क्लेम किया गया है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि जल्द ही गाना फिर से यूट्यूब पर उपलब्ध होगा। मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर सेलिब्रिटी शेफ और ‘मास्टरशेफ इंडिया’ की विनर पंकज भदौरिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। पंकज ने अपने फैंस से दुआ करने की अपील की है। उनके इस खुलासे के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।