विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में हाथियों की गणना का विशेष अभियान शुरू हो गया है पार्क प्रशासन द्वारा यह अभियान 26 मई से 30 मई तक चलाया जाएगा जिसके तहत रिजर्व की सभी 72 बीटों में हाथियों की संख्या और उनकी गतिविधियों का आंकलन किया जाएगा। इस कार्य में 150 से अधिक वनकर्मी और विशेषज्ञ लगाए गए हैं l कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ-साथ हाथियों की भी नियमित गणना कराई जाती है। पार्क प्रशासन के अनुसार वर्ष 2015 में हुई गणना में कॉर्बेट लैंडस्केप में करीब 850 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी जबकि वर्ष 2020 की गणना में यह संख्या बढ़कर 1226 से अधिक पहुंच गई थी ऐसे में इस बार की गणना को बेहद अहम माना जा रहा है l रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति रखे जाने का विवाद अब बढ़ता जा रहा है l मंदिर समिति ने जहां एक और इस मूर्ति को मंदिर परिसर में बिना अनुमति के रखे जाने को लेकर अपना विरोध जताते हुए एसडीम गोपाल सिंह चौहान एवं कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष डॉक्टर निशांत पपनै के साथ मंदिर समिति के कई पदाधिकारी मंगलवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से मिलने पहुंचे और उन्होंने एसडीएम को पत्र सौंपते हुए कहा कि सोमवार की देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर परिसर में बिना किसी अनुमति के हनुमान जी की एक मूर्ति रख दी गई है l उन्होंने इस पर अपना विरोध जताते हुए कहा कि कुछ सामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करने के साथ ही मंदिर की शांति व्यवस्था भंग करना चाहते हैं l रुड़की में मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद शेठ ने तहसील परिसर स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। यह अभियान 29 मई से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद शेठ ने बताया कि यह एक सामान्य लेकिन बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके तहत सभी मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और गलत नामों को चिन्हित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में कर्मचारियों और बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। दूसरे चरण में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और जरूरत पड़ने पर फॉर्म नंबर 6 और 8 भरवाकर जमा कराएंगे। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के विरुद्ध में हल्की हो या भारी पांच रुपये सवारी नारे के साथ इस बार एक और नए अंदाज घोड़ा बुग्गीयों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे और देश की भाजपा सरकार को घेरते हुए एक विशाल आक्रोश रैली निकाली l यह विशाल आक्रोश रैली नगर के गाँधी पार्क से प्रारंभ हुई जो ठाकुर मंदिर चौराहा से गुजरकर कोतवाली के रास्ते सुभाष चौक पहुंची और सरकार के खिलाफ बढ़ रही महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी उसके पश्चात जसपुर उपजिलाधिकारी राहुल शाह की गैर मौजूदगी में जसपुर तहसीलदार दलीप सिंह नेगी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सोपा और बढ़ती महंगाई पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही जिसके लिए विधायक ने राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है