Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-May-2026

आंधी-तूफान का कहर पेड़-खंभे गिरे शहर में ब्लैकआउट अमित शाह के ‘वनवासी’ बयान के विरोध में आदिवासी समाज का प्रदर्शन. सरपंच के घर पुआल के नीचे छिपी मिली 30 ट्रॉली रेत जिले में शनिवार शाम करीब 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही प्रकृति के इस रौद्र रूप ने आगामी मानसून के लिए चेतावनी का संकेत दिया है। तेज हवाओं के कारण नगर मुख्यालय में कई पेड़ धराशायी हो गए जबकि बिजली के खंभे और तार टूटने से शहर के अधिकांश हिस्सों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। नगर पालिका परिसर में वर्षों पुराना पेड़ गिर गया वहीं जिला पंचायत के सामने बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हनुमान चौक पर जलभराव से सड़क स्विमिंग पूल जैसी नजर आई जिससे यातायात बाधित हुआ। बारिश और तेज हवाओं से आम की फसल सहित कई स्थानों पर आर्थिक नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। बालाघाट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय भवन मिस्त्री रामप्रसाद पांचे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामप्रसाद सरेखा बाईपास पर काम के सिलसिले में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर लगने से रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज किया है। वहीं कोतवाली पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समुदाय को ‘वनवासी’ कहे जाने के विरोध में संयुक्त आदिवासी समाज संगठन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल मैदान में एकत्रित हुए और रैली निकालते हुए काली पुतली चौक पहुंचे जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।संगठन के पदाधिकारी भुवन सिंह कोराम ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने आदिवासियों को वनवासी कहा जिससे पूरे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय स्वयं को इस देश का मूलनिवासी और आदिवासी मानता है वनवासी नहीं। संगठन ने गृह मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी और सामाजिकजन उपस्थित रहे। शनिवार 30 मई को शाम लगभग 05 बजे क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते धूलभरी तेज आंधी और तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम आंधी-तूफान के कारण लालबर्रा मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भारी नुकसान की खबरें हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से जारी उमस भरी तपन और भीषण गर्मी से जूझ रहे आम जनमानस को इस बारिश से काफी हद तक निजात मिली है और मौसम में ठंडक घुल गई है।​तेज तूफान का सबसे ज्यादा असर विद्युत वितरण व्यवस्था पर पड़ा है। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और शाखाएं गिरने से बिजली की लाइनें पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गईं जिससे पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित हो गई। मामले को लेकर विद्युत विभाग का कहना है कि तूफान थमते ही मैदानी अमला सुधार कार्य में जुट गया है। लगातार मरम्मत का काम जारी है चरेगांव मे आंधी तूफान आने से पुराने रेलवे स्टेशन रोड के बिजली के खम्बे एव तार टूट गये एव कई मकानो के छत भी औरतूफान से उड गये लाईट की संभावना कम है गमीणो का कहना है गावो मे और भी कई जगह भारी नुकसान हुआ है और भी ग्रामीणो द्वारा बताया जा रहा हैं की10 से12 . खम्बे टूट गये हैग्रामीण ओ का कहना है की कई घरो के मकान मे छत एवं मकानो मे लगी टीन की सेठ एवं पेड भी उखड़ गये है जिले की लांजी तहसील के ग्राम टेमनी में प्रशासन खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमार कार्रवाई में अवैध रेत भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत टेमनी के सरपंच के घर में धान के पैरा (पुआल) के नीचे छिपाकर रखी गई 30 ट्रॉली रेत बरामद की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसीलदार जिला खनिज अमले और पुलिस बल ने गांव में जांच की जिसमें शासकीय एवं निजी भूमि पर कुल 357 ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर रेत भंडारण से संबंधित कोई वैध अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रशासन ने 30 ट्रॉली रेत जब्त कर ग्राम पंचायत सचिव और कोटवार की सुपुर्दगी में सौंप दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।