ट्रेंडिंग
मध्य प्रदेश में NEET पेपर लीक छात्रसंघ चुनाव बहाली और RGPV विभाजन के विरोध में आज NSUI ने मुख्यमंत्री निवास का उग्र घेराव करने की कोशिश की । PCC कार्यालय से शुरू हुए इस आंदोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद झाकड़ और प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में प्रदेशभर से हजारों छात्र जुटे। जैसे ही कार्यकर्ता पीसीसी से CM हाउस की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर दिया। इस झड़प में NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत सिद्धांत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। छात्रों का आरोप है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बजाय आवाज दबा रही है।